/newsnation/media/media_files/2026/02/19/team-india-2026-02-19-13-54-08.jpg)
team india Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की चुनौती आने वाली है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी हैं. तो वहीं जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर करने में अहम रोल निभाया. अब टीम इंडिया को अगर सुपर-8 में इन 3 टीमों से पार पाना है तो टीम इंडिया के उन दो खिलाड़ियों का चलना जरूरी है, जो इस वर्ल्ड कप में टीम की कमजोरी बने हुए हैं.
Group stage ✅
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
🆙 next Super 8 👊
Presenting #TeamIndia's next set of fixtures as we move ahead in #T20WorldCup 2026 🗓️#MenInBluepic.twitter.com/lsuvCwzYOv
सुपर-8 में अगर टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाए तो हो सकता है कि टीम इंडिया को सुपर-8 से हाथ धोना पड़ जाए. इन खिलाड़ियों का लचर प्रदर्शन सुपर-8 से टीम इंडिया की छुट्टी करवा सकता है. ये दोनों खिलाड़ी कौन हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं.
ये 2 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की कमजोरी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमजोरी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने हुए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं निकला है तो वहीं तिलक वर्मा रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. तिलक को हर मैच में अच्छा स्टार्ट मिला है लेकिन वो इसके बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.
अभिषेक शर्मा को बनाने होंगे रन
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच खेले हैं और वो तीनों मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं. उनके बल्ले से अब तक 1 रन भी नहीं निकला है. टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज को सुपर-8 में बड़े रन टीम इंडिया के लिए बनाने होंगे. अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो टीम इंडिया को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Duck for Abhishek Sharma. pic.twitter.com/hYvFefI7d5
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 15, 2026
तिलक वर्मा को खेलनी होगी लंबी पारी
इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा से भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी. अब तक खेले गए 4 मैचों में वो रंग में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने जितनी बॉल खेली हैं उतने ही रन बनाए हैं, जो टी20 क्रिकेट में अच्छी स्ट्राइक रेट नहीं मानी जा सकती है. उन्होंने ज्यादा बॉल खेलकर सेट होने के बाद अपनी विकेट फैंक दिया, जबकि उन्हें लंबी पारी खेलनी चाहिए थी.
Powerplay done ✅
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Tilak Varma is joined by captain Surya Kumar Yadav at the crease 🙌#TeamIndia 51/2
Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNEDpic.twitter.com/hqNOTCIge5
तिलक वर्मा ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 26.50 की औसत और 120.45 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 106 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 31 रन रहा है. अब अगर सुपर-8 से पहले तिलक ने अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया और टीम इंडिया के लिए तेजी से रन नहीं बनाए तो भारतीय टीम को इसका खामियाजा सुपर-8 से ही बाहर होकर उठाना पड़ सकता है.
भारत का सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | टीमें | स्थान |
| 22/2/2026 | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 26/2/2026 | भारत बनाम जिम्बाब्वे | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 1/3/2026 | भारत बनाम वेस्टइंडीज | ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता |
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us