बड़ी-बड़ी बात कर रहे थे शहबाज शरीफ, तभी आकाश चोपड़ा ने दिखा दिया आईना, जानिए क्या कुछ कह डाला

Aakash Chopra Troll Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ को अपनी टीम को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया है, जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

Aakash Chopra Troll Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ को अपनी टीम को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया है, जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Aakash Chopra Troll Shehbaz Sharif

Aakash Chopra Troll Shehbaz Sharif

Aakash Chopra Troll Shehbaz Sharif: पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले ही मैच में पाकिस्तान ने 22 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में मिली जीत के बाद पाकिस्तान टीम को उनके PM शहबाज शरीफ ने बधाई दी. उन्होंने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, लेकिन उनके इस पोस्ट पर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया. आइए जानते हैं कि आकाश ने कैसे ट्रोल किया.

Advertisment

शाहबाज शरीफ ने टीम को दी बधाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत के बाद शहबाज शरीफ ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में शरीफ ने लिखा,'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में जबरदस्त (इलेक्ट्रिफाइंग) परफॉर्मेंस के लिए शाबाश टीम पाकिस्तान. मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और हमारी पूरी टीम के पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत करने के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा करता हूं. देश के लिए गर्व का पल है.'

आकाश चोपड़ा ने कर दिया ट्रोल

इधर शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम को जीत की बधाई दी, तो उधर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर डाला. आकाश ने लिखा-  'बाइज्जत बताना चाहूंगा... यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम के खिलाफ एक द्विपक्षीय T20I मैच है. कई प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेले हैं और 170 रन के मैच में 20 रन की जीत को जबरदस्त नहीं कहा जा सकता है.'

पाकिस्तान ने जीता पहला टी-20

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. लाहौर में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई और 22 रन से मैच हार गई. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मैच 31 जनवरी को लाहौर में ही खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, वाशिंगटन सुंदर जल्द होंगे टीम में शामिल

Aakash Chopra
Advertisment