/newsnation/media/post_attachments/images/2022/08/03/commonwealthgameswomenshockey-26.jpg)
Indian Women's Hockey Team ( Photo Credit : File Photo)
CWG 2022: बर्मिंघम (Birmigham) में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) का आज (3 अगस्त) 6वां दिन है. भारत (India) ने अब तक 5 गोल्ड समेत 13 मेडल जीते हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स के 6वें दिन भारतीय खिलाड़ियों को 8 मेडल मैचों में खेलने उतरना है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है. भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 13 मेडल मिला है, जिसमें में सबसे ज्यादा 8 मेडल वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) से आई हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स के 6वें दिन भी वेटलिफ्टिंग में भारत को 3 मेडल मैच के लिए उतरना है. वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह और पूर्णिमा पांडे से आज भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद रहेगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 6वें दिन का शेड्यूल
एथलेटिक्स
महिला शॉटपुट फाइनल- मनप्रीत कौर - रात 12:35 बजे
पुरुष हाई जंप फाइनल - रात 11.30 बजे
पुरुष डिस्कस थ्रो फाइनल - रात 1.15 बजे
तैराकी
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल -रात 12.42 बजे
हॉकी
भारत बनाम कनाडा- महिला पूल ए - दोपहर 3: 30 से
भारत बनाम कनाडा-पुरुष पूल बी - शाम 6 : 30 से
जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल - तूलिका मान- दोपहर 2 : 30 से
पुरुष 100 किलो प्री क्वार्टर फाइनल- दीपक देसवाल- दोपहर 2 : 30 से
लॉन बॉल्स
पुरुष एकल - मृदुल बोरगोहेन - दोपहर 1 और 4 बजे
महिला युगल- भारत बनाम नीयू- दोपहर 1 और 4 बजे
पुरुष फोर - भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड- शाम 7 : 30 और रात 10 : 30 से
महिला ट्रिपल-भारत बनाम नीयू - शाम 7 : 30 से
वेटलिफ्टिंग
पुरुष 109 किलो- लवप्रीत सिंह - दोपहर 2 बजे से
महिला 87 किलो - पूर्णिमा पांडे- शाम 6 : 30 से
पुरुष 109 किलो- गुरदीप सिंह - रात 11 बजे से
क्रिकेट
भारत बनाम बारबाडोस- महिला टी20- रात 10.30 बजे
स्क्वैश
पुरुष युगल अंतिम 32- भारत बनाम श्रीलंका- दोपहर 3 : 30 से
सौरभ घोषाल - ब्रॉन्ज मेडल मैच - रात 9.30 बजे
बॉक्सिंग
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल - नीतू गंघास - दोपहर 4:45 से
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल- निकहत जरीन- रात 11:15 से
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल - लवलीना बोरगोहेन - रात 12:45 से
पुरुष 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल - हुसामुद्दीन मोहम्मद - 5:45 से
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल - आशीष कुमार - रात दो बजे से
यह भी पढ़ें: CWG 2022: बैडमिंटन में भारत ने जीता सिल्वर, भारत को मिला 13वां मेडल
HIGHLIGHTS
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 6वां दिन
- 8 मेडल मैच में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी