/newsnation/media/media_files/2026/02/05/bharat-taxi-app-2026-02-05-10-40-22.jpg)
bharat taxi app Photograph: (Freepik)
Bharat Taxi Launch: कैब सर्विस के सेक्टर में आज एक नई शुरुआत होने वाली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस एप्लिकेशन भारत टैक्सी को लॉन्च करने वाले हैं. इस नई कैब सर्विस से प्राइवेट कैब सर्विस देने वाली कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. सरकार का दावा है कि इस टैक्सी प्रोवाइडिंग एप के माध्यम से ड्राइवरों को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा. यूजर्स को भी सर्ज प्राइजिंग और प्राइवेट कैब्स कंपनियों द्वारा मनमाना पैसा नहीं देना होगा.
अमित शाह ने किया था ऐलान
वर्ष 2025 में अमित शाह ने लोकसभा में इस सहकारी टैक्सी सर्विस का ऐलान अपने भाषण में किया था. उन्होंने कहा था हम बहुत जल्द ओला-उबर जैसा टैक्सी प्लेटफॉर्म लाएंगे, जिसका पैसा सीधे सारथियों को जाएगा. इस टैक्सी सर्विस से मिला पैसा कोई धन्नासेठ नहीं लेगा. इस तर्ज पर आज राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में गृह मंत्री Bharat Taxi का आधिकारिक तरीके से उद्घाटन करने वाले हैं.
App की सॉफ्ट लॉन्चिंग हो चुकी है
इस एप की सॉफ्ट लॉन्चिंग हो चुकी है. भारत टैक्सी का प्रोजेक्ट पहले से शुरू हो गया है, जिसके तहत दिल्ली-NCR में इसका ट्रायल भी चल रहा था. आज के कार्यक्रम में भारत टैक्सी के सॉफ्ट लॉन्च से लेकर अब तक के टॉप परफॉमर्स को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा. साथ ही सारथियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.
कैसे बाकि टैक्सी सर्विसों से अलग है Bharat Taxi?
भारत टैक्सी के ड्राइवरों को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा. सारथी ही टैक्सी का मालिक होगा. इस सर्विस के दौरान यूजर द्वारा दिया गया किराया पूरी तरह से सारथी का होगा. प्राइवेट कैब सर्विस कंपनियां एक राइड के किराए का मोटा हिस्सा अपने पास रखती है, जिससे ड्राइवरों और कंपनियों में हमेशा टकराव बना रहता है. इस कमीशन को भारत टैक्सी सर्विस में जगह नहीं दी गई है.
सर्ज प्राइसिंग का झंझट खत्म
भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग से भी राहत मिलने वाली है. दरअसल, प्राइवेट कैब सर्विस वाली कंपनियां दिन के पीक ऑवर्स और खराब मौसम में मनमाना किराया वसूलते हैं. भारत टैक्सी में इस समस्या से ग्राहकों को निजात मिलेगा. बता दें कि 1 जुलाई से मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन ते अनुसार, कैब एग्रीगेटर्स को पीक ट्रैफिक ऑवर के दौरान सामान्य फेयर से दोगुना चार्ज करने की परमिशन मिल गई थी. इसके बाद से दिन के पीक ऑवर में कंपनियां मनमाना प्राइस वसूलती थी.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/bharat-taxi-2026-02-05-10-42-36.jpg)
मिलेंगी तीनों सर्विस
भारत टैक्सी एप में यूजर्स को कैब, बाइक और ऑटो तीनों सुविधाएं मिलेंगी. इस प्लेटफॉर्म में ग्राहकों को कम दूरी की यात्रा से लेकर लंबी यात्रा के लिए भी सर्विस प्रोवाइड करवाई जाएगी. कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से बजट के अनुसार अपने लिए राइड बुक कर सकता है.
कैसे होंगे फीचर्स और डाउनलोड का तरीका?
भारत टैक्सी में यात्रियों की सेफ्टी-सिक्योरिटी को प्राइमरी रखा गया है. सभी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है. App में इमरजेंसी SOS बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसी सुविधाएं दी गई है. वहीं, एप यूजर्स को किसी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी दी जा रही है.
इस एप को डाउनलोड करना काफी आसान है. आपको यह App एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है. बता दें कि आपको एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय ध्यान रखना है कि वह सही है या नहीं. आपको Bharat Taxi- Ride Booking App, इस नाम के एप को डाउनलोड करना है. इसके बाद मोबाइल नंबर और नाम डालकर, ओटीपी सब्मिट करना है. इसके बाद आपका एप चालू हो जाएगा.
3 लाख से ज्यादा ड्राइवर
मौजूदा जानकारी के अनुसार, अब तक इस कैब सर्विस से 3 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं. वहीं, सॉफ्ट लॉन्चिंग से प्रतिदिन 10,000 राइड्स पूरी की जा रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत टैक्सी का प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है Claude Cowork Agent? किस तरह IT कंपनियों की बढ़ा रहा चिंता
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us