/newsnation/media/post_attachments/images/2020/11/18/param-siddhi-supercomputers-92.jpg)
भारत के ‘परम सिद्धि’ को विश्व के सुपर कंप्यूटर की सूची में 63वां स्थान( Photo Credit : फ़ाइल फोटो)
राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत निर्मित 'परम सिद्धि' नामक भारतीय सुपर कंप्यूटर को विश्व के 500 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों की सूची में जगह मिली है. 'परम सिद्धि' को विश्व के 500 सुपर कंप्यूटर की सूची में 63वां स्थान मिला है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: 10 अरब वर्षों में 10 गुना से अधिक बढ़ा ब्रह्मांड में गैसों का तापमान
डीएसटी के सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा, 'यह ऐतिहासिक क्षण है। सुपर कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत, दुनिया की सबसे बड़ी अवसंरचनाओं के केंद्र में से एक है और यह परम सिद्धि-एआई की रैकिंग ने साबित कर दिया है.'
यह भी पढ़ें: SpaceX ने रचा इतिहास, 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि परम सिद्धि-एआई से हमारे राष्ट्रीय अकादमिक, विकास एवं अनुसंधान संस्थान मजबूत होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क पर फैले उद्योग और स्टार्टअप को भी लाभ होगा.' डीएसटी ने कहा कि एआई प्रणाली से स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ होगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा.
Source : Bhasha