पूर्व ISRO चीफ ने चंद्रयान-2 को किया याद, जानें Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर क्या बोले?

Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 ने मंगलवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इस बीच इसरो के पूर्व चीफ के सिवन का बड़ा बयान सामने आया है. 

Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 ने मंगलवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इस बीच इसरो के पूर्व चीफ के सिवन का बड़ा बयान सामने आया है. 

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Sivan

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन( Photo Credit : ANI)

Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 ने मंगलवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. विक्रम लैंडर के रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर चहलकदमी शुरू कर दी है. इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरे देश गदगद है और पूरी दुनिया भारत की तारीफ कर रही है. इस बीच इसरो के पूर्व चीफ के सिवन का बड़ा बयान सामने आया है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें : G20 Summit: दिल्ली में होगा जी 20 शिखर सम्मेलन, जो बाइडेन समेत इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे भारत

चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना सच हो गया : सिवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और कल की तुलना की तो निश्चित रूप से चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना 23 अगस्त को सच हो गया, इसलिए मुझे बेहद खुशी है कि कल ये सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई. उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार हमारी प्रार्थनाएं सच हुईं. लैंडिंग के बाद हम वापस नहीं आए, रोवर लैंडर से बाहर आने तक मैं कंट्रोल रूम में ही बैठा रहा. रोवर लैंडर से बाहर आया और चंद्रमा की सतह पर चला गया, इसे देखने के बाद ही मैं देर रात अपने घर वापस आया.

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3 Landing: ISRO के पूर्व वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा- चंद्रयान-3 में 80% किए गए ये बदलाव

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद दुनिया में चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है. इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर शाम 6.02 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को लैंड करा दिया. इसके पूरा देशवासी खुशी से झूम उठे. दक्षिण अफ्रीका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लैंडिंग के अंतिम क्षण में जुड़े थे. इसरो की सफलता के बाद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की तारीफ की.  

chandrayaan-3 chandrayaan 3 news Chandrayaan 2 Former ISRO chief Former ISRO chief K Sivan Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon
      
Advertisment