Chandrayaan-3 Landing: ISRO के पूर्व वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा- चंद्रयान-3 में 80% किए गए ये बदलाव

Chandrayaan-3 Landing : भारत के बेहद महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भारतीय काफी उत्सुक हैं. दुनिया की नजरें भी इस मिशन पर टिकी हुई हैं.

Chandrayaan-3 Landing : भारत के बेहद महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भारतीय काफी उत्सुक हैं. दुनिया की नजरें भी इस मिशन पर टिकी हुई हैं.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Chandrayaan 3 Landing

Chandrayaan-3 Landing( Photo Credit : File Photo)

Chandrayaan-3 Landing : भारत के बेहद महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भारतीय काफी उत्सुक हैं. दुनिया की नजरें भी इस मिशन पर टिकी हुई हैं. भारत के जन बच्चा से लेकर सभी लोग इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर बुधवार को शाम 6.04 बजे चांद की दक्षिणी ध्रविय सतह पर लैंड कर जाएगा. इस बीच इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वाईएस राजन ने चंद्रयान-3 में किए गए बदलावों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

Advertisment

जानें ISRO के पूर्व वैज्ञानिक ने क्या कहा है?

चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक वाईएस राजन ने बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगभग 80 प्रतिशत बदलाव (चंद्रयान-3 में) किए गए हैं. उन्होंने चंद्रयान-3 में कई चीजें शामिल कीं. पहले यह उतरते समय सिर्फ ऊंचाई देखता था, जिसे अल्टीमीटर कहा जाता है. इसके अलावा अब उन्होंने एक वेलोसिटी मीटर भी जोड़ा गया है, जिसे डॉप्लर कहा जाता है. इससे ऊंचाई और वेग का भी पता चल जाएगा, ताकि यह खुद को नियंत्रित कर सके.

जानें लाइव प्रसारण का लेटेस्ट अपडेट्स

पूरा देश चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. चांद पर लैंडिंग का टाइम 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट है. इससे करीब एक घंटे पहले इसरो चंद्रयान-3 लैंडिंग की गतिविधियों को लेकर लाइव प्रसारण शुरू कर देगा. पूरी दुनिया इसका लाइव प्रसारण इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट  isro.gov.in, फेसबुक पेज और यूट्यूब पर देख सकता है. साथ ही दूरदर्शन के डीडी नेशनल टीवी चैनल भी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा. 

जानें भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक ने क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक अनिल कुमार भट्ट का कहना है कि जब बुधवार को चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा तो हम उन चार देशों में शामिल होंगे, जिन्होंने अब तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) की है. देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण होगा. 

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 mission-chandrayaan-3 chandrayaan-3-live chandrayaan 3 news chandrayaan 3 landing chandrayaan 3 landing time chandrayaan 3 landing date
      
Advertisment