फेसबुक मैसेंजर लाइट एप भारत में लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
इंटरनेट कनेक्टिविटी को देखते हुए फेसबुक ने मैसेंजर लाइट एप को भारत में लॉन्च किया है। यह एप पहले मैसेंजर एप से सस्ता, किफायती और तेज है।
नई दिल्ली:
इंटरनेट कनेक्टिविटी को देखते हुए फेसबुक ने मैसेंजर लाइट एप को भारत में लॉन्च किया है। यह एप पहले मैसेंजर एप से सस्ता, किफायती और तेज है। यह एप अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
फेसबुक लाइट एप की तरह मैसेंजर लाइट को भी पुराने और सस्ते हैंडसेट के लिए बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एप बनाते वक्त धीमे इंटरनेट कनेक्शन का भी खास ख्याल रखा गया है। भारत में धीमे इंटरनेट की समस्या बेहद ही आम है।
और पढ़ेंः Xiaomi Mi Max 2 की भारत में पहली सेल शुरू हुई, 100 जीबी रिलायंस जियो 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा
मैसेंजर लाइट एप 10 एमबी का है। तुलना की जाए तो मैसेंजर एंड्रॉयड एप 40 एमबी का है। और आईओएस प्लेटफॉर्म पर यह 300 एमबी का है। फेसबुक लाइट की तरह मैसेंजर लाइट को आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
भारत यह एप प्रयोग करने वाला पहला देश नहीं है इससे पहले नाइजीरिया, तुर्की, जापान, पेरु और वियतनाम समेत कई देशों में लॉन्च हो चुकी है।
मैसेंजर लाइट एप में लगभग वो सारे फ़ीचर दिए गए हैं जिनकी उम्मीद आप एक आम एप से करते हैं। इसकी मदद से आप टेक्स्ट को भेज और रिसीव कर पाएंगे। फोटो, लिंक, इमोजी और स्टिकर भी शेयर करना संभव होगा। हालांकि, पैसे भेजने और वीडियो कॉल करने जैसे फ़ीचर के लिए आपको मैसेंजर एप को इस्तेमाल करना होगा।
और पढ़ेंः रिलायंस जियो फीचर फोन कल हो सकता है लॉन्च, कंपनी 2 साल में बेचेगी 20 करोड़ सेट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग