Chandrayaan 3 New Video: चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने भेजी वो Video जिसका हर किसी को था इंतजार

Chandrayaan 3 New Video: चंद्रयान-3 की हो रही है जासूसी, इसरो ने दी अहम जानकारी, बताया किस तरह भेजी जा रहीं जासूसी की तस्वीरें

author-image
Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
Chandrayaan 3 Rover Pragyan New Video

Chandrayaan 3 Rover Pragyan New Video ( Photo Credit : File)

Chandrayaan 3 New Video: चंद्रयान-3 की महा सफलता का जश्न पूरे देश मना रहा है. चांद की सतह को फतह करने के बाद अब रोवर प्रज्ञान अपने काम में जुटा हुआ है. इसरो को जो जरूरी जानकारियां चाहिए वो रोवर प्रज्ञान बखूबी एकत्र कर रहा है. इस बीच चंद्रयान-3 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का पहला वीडियो सामने आया है. चांद पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग का नजारा तो हर किसी ने देखा था, उस लैंडिंग को लेकर पूरे देश खुशी से झूम उठा था. लेकिन अब लैंडर से रोवर प्रज्ञान की लैंडिंग का वीडियो सामने आया है. 

Advertisment

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी ISRO ने चांद की सतह पर उतरने वाले रोवर प्रज्ञान का पहला वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लैंडिंग के करीब ढाई घंटे बाद रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर कदम रखे. 

यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3 Mission: चांद की सतह पर क्या कर रहा प्रज्ञान रोवर? देखें ISRO का Video

चंद्रयान-2 कर रहा चंद्रयान-3 की जासूसी
वहीं दूसरी तरफ एक और बड़ी खबर की जानकारी इसरो ने सभी के साथ शेयर की है. इसके तहत चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की ओर से एक संदेश को साझा किया गया है. इस संदेश में ऑर्बिटर ने लिखा है कि वह चंद्रयान-3 की जासूसी में जुटा है. बता दें कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रयान-3 के ऊपर से तस्वीरें खींच रहा है. ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 की दो तस्वीरें भी भेजी हैं. 

इनमें पहली तस्वीर बाईं ओर की है जिसमें चांद की सतह दिखाई दे रही है, जबकि दाईं फोटो में लैंडर विक्रम  चांद की सतह पर मौजूद है. बता दें कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में एक हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगाया गया है, जो लगातार चांद की तस्वीरें भेजता रहता है. इसी ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम पर भी नजरें गढ़ा रखी हैं और इसके हर मूवमेंट की तस्वीरें भेज रहा है. 

यहीं से रोवर प्रज्ञान के निकलने का वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि जिस वक्त ऑर्बिटर ये तस्वीरें और वीडियो ले रहा था उस दौरान धरती पर रात थी. यानी यहां पर अंधेरा था. रोवर प्रज्ञान के बाहर आने की वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह रोवर के सोलर पैनल्स उठे हुए दिखाई दे रहे हैं और ये सौर ऊर्जा हासिल कर अपना काम शुरू कर देंगे.

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान-3 को लेकर आई बड़ी खबर
  • रोवर प्रज्ञान की लैंडिंग का पहला वीडियो आया सामने
  • चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने शेयर कीं ताजा तस्वीरें

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 Chandrayaan 3 New Video Chandrayaan 3 lander photoshoot Chandrayaan 3 lander photos Chandrayaan-3 Lander isro
      
Advertisment