logo-image

Chandrayaan-3 Mission: चांद की सतह पर क्या कर रहा प्रज्ञान रोवर? देखें ISRO का Video

Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है. इसे लेकर देश-दुनिया में भारत की जमकर तारीफ हो रही है. इसरो ने चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले का एक वीडियो भी जारी किया है.

Updated on: 24 Aug 2023, 11:39 PM

नई दिल्ली:

Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है. इसे लेकर देश-दुनिया में भारत की जमकर तारीफ हो रही है. इसरो ने चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले का एक वीडियो भी जारी किया है. साथ ही ISRO ने विक्रम लैंडर से निकले प्रज्ञान रोवर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसे लेकर इसरो ने ट्वीट कर देशवासियों से चांद की जानकारी साझा की है.     

यह भी पढ़ें : 'INDIA' गठबंधन का ऐसा होगा लोगो, इटैलिक फॉन्ट और ये चार रंग! जानें LOGO से जुड़े अपडेट्स 

इसरो ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 की सभी गतिविधियां चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर निर्धारित समय पर है और सभी प्रणालियां सामान्य रूप से हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को आज स्टार्ट कर दिया गया है, जबकि प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था. रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपनी गतिशीलता का संचालन शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें : National Film Awards 2023 : राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को मिलेगा ये पुरस्कार? जानें कितनी मिलती है प्राइज मनी

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले का एक वीडियो जारी किया है. लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की तस्वीरें कैसे खींची हैं. इस वीडियो में विक्रम लैंडर के लैंड होने से पहले चांद की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. चांद के गड्ढे और तेज हवाएं चल रही हैं. आपको बता दें कि भारत ने अतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ को 23 अगस्त की शाम 6.02 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर दिया है. चांद के इस क्षेत्र में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.