/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/24/chandrayaan3-rover-pragyan-71.jpg)
Chandrayaan3 Rover Pragyan in Action( Photo Credit : File)
Chandrayaan 3 Updates: अंतरिक्ष में सफलता का नई इबारत रच दी गई है. भारत ने दुनिया में अपनी क्षमता का डंका बजा दिया है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने पूरे विश्व में ना सिर्फ ISRO बल्कि भारत का भी मान बढ़ाया है. चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर ने सटीक और सही तरीके से चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है. इस लैंडिंग के साथ ही पूरा भारत खुशी से झूम उठा. यही नहीं पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसी देशों ने भी इस सफलता का जश्न मनाया. कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. अब चंद्रयान-3 को लेकर ताजा अपडेट्स सामने आई हैं.
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस दौरान रोवर प्रज्ञान की ओर से चांद के इस अहम हिस्से पर भारत की छाप भी छोड़ दी गई है. दरअसल चांद के इस हिस्से पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला और एक मात्र देश है. अब तक इस जगह पर विश्व का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है. यही वजह है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को दुनिया के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3 Update: विक्रम से बाहर आया रोवर प्रज्ञान, चंद्रमा पर की चहलकदमी
अब चांद पर भी अशोक स्तंभ
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही अब चांद पर भारत की अमिट छाप भी देखने को मिलेगी. जैसे ही रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर आकर चांद के चक्कर लगाने लगा. उसने यहां पर अशोक स्तंभ और ISRO के निशान भी छोड़ दिए. यानी अब चांद की सतह पर हमारा अशोक स्तंभ दिखाई देगा. यही नहीं यहां पर भारतीय वैज्ञानिकों की प्रयोगशाला इसरो का वजूद भी नजर आएगा.
चांद के इस स्थान पर भविष्य में जब भी कोई दूसरा देश कदम रखेगा तो उसे भारत की इन अमिट छाप के निशान याद दिलाएंगे कि वह यहां पहुंचने वाला पहला नहीं है. बता दें कि विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के करीब 2.30 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान बाहर निकला था. इसके बाद चक्कर लगाते हुए प्रज्ञान की चांद की सतह पर भारत के अमिट निशान छोड़ दिए.
ऐसे छोड़े जा रहे चांद पर भारत की मौजूदगी के निशान
रोवर प्रज्ञान जैसे-जैसे चांद के हिस्से पर चहलकदमी कर रहा है वैसे-वैसे भारत की मौजूदगी के लिए निशान छोड़ रहा है. दरअसल ISRO समेत कुछ अन्य निशान रोवर प्रज्ञान के पहियों में लगे हुए हैं. ऐसे में जैसे-जैसे वो आगे बढ़ता है चांद की सतह पर भारत नजर आने लगता है. इसरो की ओर से जानकारी के मुताबिक रोवर प्रज्ञान के एक पहिए पर अशोक स्तंभ तो दूसरे पहिए पर ISRO के निशान लगे हुए हैं.
HIGHLIGHTS
- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान ने शुरू किया काम
- चांद की सतह पर रोवर प्रज्ञान छोड़ रहा भारत की मौजदूगी के सबूत
- प्रज्ञान के पहियों में लगे हैं अशोक स्तंभ और ISRO के निशान
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us