/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/24/moon-mission-59.jpg)
Chandrayaan 3( Photo Credit : Social Media)
Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिग कर ली. इसके बाद गुरुवार सुबह विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आया और चांद की सतह पर चहलकदमी की. इसरो ने चंद्रयान-3 के बारे में शेयर की ताजा जानकारी में इस बारे में बताया. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, "चंद्रयान-3 का ‘प्रज्ञान’ रोवर विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया और उसने चांद की जमीन पर सैर भी की है."
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, ऐसे चांद की सतह पर करेगा काम
Chandrayaan-3 Mission:
Chandrayaan-3 ROVER:
Made in India 🇮🇳
Made for the MOON🌖!The Ch-3 Rover ramped down from the Lander and
India took a walk on the moon !More updates soon.#Chandrayaan_3#Ch3
— ISRO (@isro) August 24, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी इसरो को बधाई
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने के बाद इसरो की टीम को बधाई दी. राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया, "मैं एक बार फिर विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर के निकलने की सफलता पर इसरो टीम और सभी साथी नागरिकों को बधाई देती हूं. विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका लॉन्च होना चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है. मैं अपने साथी नागरिकों और वैज्ञानिकों के साथ उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रहा हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा."
ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3: चांद की सतह पर निकला रोवर, जानें क्या खोजने का करेगा प्रयास
रोवर प्रज्ञान में लगे हैं 6 पहिए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद वैज्ञानिकों की कोशिश होगी कि वे रोवर के जरिए भेजे जा रहे चांद के डेटा का निरीक्षण करेंगे. बता दें कि रोवर एक 6 पहिए वाला रोबोटिक व्हीकल है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरकर सैर करेगा और यही चांद पर शोध करेगा और विक्रम लैंडर को डेटा भेजेगा. उसके बाद लैंडर विक्रम इसरो को ये डेटा उपलब्ध कराएगा. प्रज्ञान रोवर में इसरो का लोगो और भारत का तिरंगा बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2023: जमीन पर पड़े तिरंगे को उठाया, इस तरह से PM Modi ने रखा देश का मान
चांद पर लैंडिंग के चार घंटे बाद बाहर आया रोवर प्रज्ञान
बता दें कि चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिग के करीब चार घंटे बाद प्रज्ञान रोवर बाहर निकला. प्रज्ञान रोवर एक सेंटिमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चंद्रमा पर चलेगा. इस दौरान वह कैमरों की मदद से चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिंग करेगा. प्रज्ञान चांद के मौसम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा. रोवर चांद की सतह पर मौजद इयॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स की मात्रा का भी पता लगाएगा. बता दें कि रोवर प्रज्ञान सिर्फ 14 दिनों तक ही चांद पर काम कर पाएगा. क्योंकि 14 दिनों के बाद चंद्रमा के साउथ पोल पर सूरज डूब जाएगा.
HIGHLIGHTS
- विक्रम लैंडर से बाहर आया रोवर प्रज्ञान
- सुबह-सुबह की चांद की सतह पर चहलकदमी
- 14 दिनों तक काम करेगा रोवर प्रज्ञान
Source : News Nation Bureau