logo-image

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, ऐसे चांद की सतह पर करेगा काम

Chandrayaan 3 Moon Landing update: चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने दुनिया में सफलता का परचम लहराया है.

Updated on: 24 Aug 2023, 07:15 AM

New Delhi:

Chandrayaan 3 Landing live: इसरो के चंद्रयान-3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रच दिया है. दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग ने भारत को सबसे आगे ला दिया है. अब मिशन को बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रज्ञान रोवर की है. 6 पहियों वाला यह रोबोटिक यंत्र लैंडर विक्रम से अलग हो चुका है. इसने सतह पर घूमना शुरू कर दिया है. चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी है. ऐसा करके उसने इतिहास रच दिया है. यहां पर पहुंचते ही लैंडर 'विक्रम' ने काम शुरू कर दिया है. विक्रम ने लैंड करते समय तस्वीरें भेजी हैं.

गौरतलब है कि लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित कर दिया गया है. यह तस्वीरें लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से ली गई है. भारत ने चंद्रमा पर इतिहास रच दिया. चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने दुनिया में सफलता का परचम लहराया है. इसरो का लाइव प्रसारण शाम 5.20 बजे से आरंभ हो गया था. प्रसारण के दौरान वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में जुटी रही. चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग

को लेकर हर तकनीकी पहलू पर काम किया गया.

 

इसरो ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों को बताने की कोशिश की कि किस तरह से चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चांद की कक्षा में शामिल होने के लिए उड़ान भरी. इसके बाद वह 5 अगस्त को चांद की कक्षा में शामिल हो गया. इसरो लगातार अंतिम पलों तक चंद्रयान पर अपनी नजर बनाए रहा. आप  ISRO के यूट्यूब चैनल  पर देख सकते हैं. 

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें भारत के चंद्र मिशन पर टिकी थीं. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका. भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. 

14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

भारत का मून मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. इसके बाद 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया और उसके बाद 17 अगस्त को चंद्रयान के दोनों मॉड्यूल ऑर्बिटर और लैंडर अलग हो गए थे. इसके बाद लैंडर विक्रम को चंद्रमा के करीब लाने की कवायद शुरू की गई. उसके बाद इसकी गति को कम करने के लिए डीबूस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा किया गया. 

इस तरह हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग? 

-  25 किलोमीटर की ऊंचाई से विक्रम लैंडर चांद पर उतरने की प्रक्रिया शुरू  की थी. उसे अगले पड़ाव के लिए करीब 11.5 मिनट का समय लगा. यानी  7.4 किलोमीटर की ऊंचाई तय की. 

- 7.4 km की ऊंचाई पर इसकी रफ्तार 358 मीटर प्रति सेकेंड थी. अगला पड़ाव 6.8 किलोमीटर था. 

- करीब 6.8 km की ऊंचाई पर इसकी गति कम की गई. इसे 336 मीटर प्रति सेकेंड की गई. इसके बाद अगला स्तर 800 मीटर था. 

- वहीं 800 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर के सेंसर्स चांद की सतह पर लेजर  किरणें डालकर लैंडिंग के लिए सही स्थान को खोजने लगे. 

- इसके बाद 150 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की रफ्तार 60 मीटर प्रति सेकेंड पहुंच गई थी.  

- 60 मीटर की ऊंचाई पर गति को 40 मीटर प्रति सेकेंड कर दिया गया. 

- 10 मीटर की हाइट पर पर लैंडर की रफ्तार 10 मीटर प्रति सेकेंड पर पहुंच गई. चंद्रमा की सतह पर उतरते वक्त यानी सॉफ्ट लैंडिंग के समय लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड कर दी गई थी.

 

calenderIcon 22:20 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण कहते हैं, "हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है. चंद्रयान-2 की हर विफलता पर ध्यान दिया गया और उसे सुधारा गया, और इसकी विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया गया."


calenderIcon 20:51 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते वक्त ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं.


calenderIcon 19:01 (IST)
shareIcon
Chandrayaan-3 landing live news: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने पर जश्न का आयोजन किया.

calenderIcon 18:19 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराहना की


calenderIcon 18:15 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: अमेरिका में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी गईं.


calenderIcon 17:47 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पहुंचे


calenderIcon 17:42 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ.



 

calenderIcon 17:18 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: गायक कैलाशखेर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भारतीयों के लिए एक गाना समर्पित किया. इस गाने को देशभक्ति गीत की तरह पेश किया गया है. 

calenderIcon 16:47 (IST)
shareIcon

हॉलीवुड फिल्म के बजट आधा है चंद्रयान-3 का बजट 

Chandrayaan-3 landing live news: चंद्रयान-3 के बजट पर ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने कमेंट किया है. उन्होंने कहा, इसका बजट हॉलीवुड फिल्म इंस्ट्रेस्टेलर के बजट का आधा है. चंद्रयान-3 का बजट करीब 615 करोड़ रुपये यानि 75 मिलियन डॉलर है. वहीं फिल्म का बजट 165 मिलियन डॉलर है. 


 

calenderIcon 16:12 (IST)
shareIcon

सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती

Chandrayaan-3 landing live news: सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण का कहना है, "हम चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार (देशों) के विशिष्ट समूह में शामिल होने जा रहे हैं. असफलताएं सबक देती हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है. इसरो ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती है."



 

calenderIcon 16:05 (IST)
shareIcon

Chandrayaan-3 landing live news: जम्मू-कश्मीर: बडगाम में आर्मी गुडविल स्कूल हांज़िक की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में छात्र चंद्रयान -3 मिशन के लिए जयकार कर रहे हैं.


calenderIcon 13:43 (IST)
shareIcon

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी बधाई

Chandrayaan-3 landing live news: चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने इसरो को बधाई दी. उन्होंने कहा कि, "यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं...हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो..."


calenderIcon 13:22 (IST)
shareIcon

इसरो ने शेयर की कमांड सेंटर की तस्वीरें

Chandrayaan-3 latest news: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउंटडाउन कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा. इसरो ने लैंडिग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. इससे पहले इसरो ने कमांड सेंटर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही लिखा, स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार. लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.


एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है. मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी.
MOX में परिचालन का सीधा प्रसारण शाम 5:20 बजे शुरू होगा.


calenderIcon 12:37 (IST)
shareIcon

बाबा रामदेव ने भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया यज्ञ

Chandrayaan-3 Live Update: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हर कोई पूजा-पाठ और प्रार्थना कर रहा है. हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदे ने भी पूजा-पाठ कर चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के लिए कामना की.


calenderIcon 11:12 (IST)
shareIcon

सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी चंद्रयान-3 के लैंडिंग की तस्वीर

Chandrayaan-3 Landing Live Update: अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में रेत पर चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग की तस्वीर उकेगी.


calenderIcon 11:09 (IST)
shareIcon

विदेशियों को भी चंद्रयान-3 के सफल होने की उम्मीद

Chandrayaan-3 Landing: भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शुभकामनाएं आ रही हैं. दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलायेविच अवदीव ने कहा, "आज चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. भारत में हर कोई इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हर किसी को बहुत उम्मीदें हैं और मुझे भी." उन्होंने कहा कि मैं भी चंद्रमा की सतह पर रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहा हूं.


calenderIcon 11:05 (IST)
shareIcon

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुनियाभर में हो रही प्रार्थना

Chandrayaan-3 Live Landin Update: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में प्रार्थना और दुआओं का दौर चल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी लोग चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना कर रहे हैं. पाटुली उपनगरी बिजनेस एसोसिएशन ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बुधवार को हवन किया.


calenderIcon 09:20 (IST)
shareIcon

चंद्रयान-3 के लैंडिंग क्षेत्र में की गई बढ़ोतरी- पूर्व निदेशक, इसरो

Chandrayaan-3 Live Update: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि, ''इसरो वैज्ञानिकों की तरह मुझे भी पूरा भरोसा है कि हम बहुत बेहतर करेंगे, क्योंकि चंद्रयान 2 की तुलना में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. बहुत सारे एल्गोरिदम बदल दिया गया है. पूर्ण अंशांकन किया गया है. लैंडर में मंडराने की क्षमता है. लैंडिंग क्षेत्र 2.5 किमी से बढ़ाकर 4 किमी कर दिया गया है."


calenderIcon 07:47 (IST)
shareIcon

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुनियाभर में हो रही प्रार्थना

Chandrayaan-3 Landing Live: भारत का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अमेरिका में भी प्रार्थना की गई. दरअसल, अमेरिका में न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री सांई बालाजी मंदिर एवं सांस्कृतिक केंद्र में Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों का कहना है, यह हमारे सभी भारतीय समुदाय के लिए गर्व का क्षण है. उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा. इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 की टीम को शुभकामनाएं भी दीं.


calenderIcon 06:50 (IST)
shareIcon

तकनीकी खराबी आने पर 27 अगस्त तक टल सकती हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग

Chandrayaan-3 Landing Live Update: इससे पहले मंगलवार को इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया, मिशन तय समय पर है. नियमित जांच की जा रही है. इसके साथ ही इसरो ने कामयाबी को लेकर विश्वास जताया है. हालांकि, इसरो ने आज होने वाली लैंडिंग में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर बैकअप का भी इंतजाम किया है. दरअसल, अगर किसी वजह से आज लैंडिंग नहीं हो पाती तो इसरो 27 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से लैंडिंग की कोशिश करेगा. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई के मुताबिक, अब सबसे बड़ा काम चंद्रमा की सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान की गति को कम करने का है. क्योंकि स्पीड कम करने के बाद ही चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो सकेगी.

calenderIcon 06:47 (IST)
shareIcon

स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान-3 को लेकर हर देशवासी काफी उत्सुक नजर आ रहा है और हर कोई इस ऐतिहासिक छण का गवाह बनना चाहता है. इसके लिए इसरो जहां चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण करेगा, वहीं अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में भी स्टूडेंट्स के लिए चंद्रयान-3 के सीधे प्रसारण के इंतजाम किए गए हैं. इसरो की वेबसाइट के अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज के अलावा दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण किया जाएगा.