Chandrayaan 3 Latest Updates: चंद्रयान-3 के लिए 20 अगस्त है खास, ISRO ने बताया नया चैलेंज

Chandrayaan 3 Latest Updates: चंद्रयान-3 के लिए अहम है 20 अगस्त का दिन. एक और बड़ी चुनौती पर रहेगी इसरो की नजर

Chandrayaan 3 Latest Updates: चंद्रयान-3 के लिए अहम है 20 अगस्त का दिन. एक और बड़ी चुनौती पर रहेगी इसरो की नजर

author-image
Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
Chandrayaan 3 Challenge

Chandrayaan 3 Challenge ( Photo Credit : Twitter )

Chandrayaan 3 Latest Updates: चंद्रयान-3 तेजी से अपने मिशन की ओर आगे बढ़ रहा है. अब तक चांद पर पहुंचने के तमाम पड़ावों को चंद्रयान-3 ने बखूबी पार कर लिया है. शुक्रवार को चार बजे ही चंद्रयान-3 को इसरो ने पहली बार डीबूस्ट किया था. ये प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई थी और चंद्रयान ने चांद की सबसे करीबी परिधि में प्रवेश कर चक्कर लगाना भी शुरू कर दिया है. लेकिन अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी ISRO की ओर से चंद्रयान-3 को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की गई है. 

Advertisment

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 के लिए 20 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल चंद्रयान-3 अगस्त की 23 तारीख को चांद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है. ऐसे में इस सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी या दिक्कत ना आए इसलिए लैंडर मॉड्यूल की स्पीड को नियंत्रित किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें - Chandrayaan 3 Speed: चंद्रयान-3 को मिली एक और कामयाबी, ISRO ने शेयर की चांद की ताजा तस्वीरें

दूसरी डीबूस्टिंग की बारी
लैंडर को कंट्रोल करने के लिए इसकी डीबूस्टिंग की जा रही है. पहली डीबूस्टिंग 18 अगस्त को कामयाब रही. इसके बाद अब लैंडर मॉड्यूल की दूसरी डीबूस्टिंग होना है. ये डीबूस्टिंग 20 अगस्त को होगी. खास बात यह है कि इस दौरान चंद्रयान-3 को चांद के काफी करीब लाया जाएगा. ये चांद की कक्षा में लगभग उतरने के लिए तैयार हो जाएगा. यही वजह है कि ये प्रक्रिया भी चंद्रयान-3 के लिए काफी बड़ी चुनौती के रूप में देखी जा रही है. 

ISRO ने दी बड़ी रहात
इसरो ने इसके साथ ही एक राहत की जानकारी भी दी है. इसरो ने बताया कि लैंडर और रोवर दोनों की स्थिति पूरी तरह ठीक है. ये दोनों ही सही ढंग से काम कर रहे हैं. बस अब इंतजार है तो 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट का जब चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरेगा.

HIGHLIGHTS

  • ISRO ने चंद्रयान को लेकर दी अहम जानकारी
  • चंद्रयान-3 के लिए 20 अगस्त को है बड़ी चुनौती का दिन
  • रविवार को एक बार फिर की जाएगी डीबूस्टिंग
पंचायत 3 chandrayaan-3 इसरो Vikram Lander chandrayaan 3 news isro chandrayaan 3 latest news Chandrayaan 3 News Today चंद्रयान अपडेट
      
Advertisment