Chandrayaan 3 Live Update: चांद के दक्षिणी ध्रुव को फतह करने निकले चंद्रयान-3 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ गई है. दरअसल चंद्रयान-3 को शुक्रवार को भी एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. चंद्रयान-3 ने लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद चांद की पहली तस्वीरें भेजी हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप अपने आप को चांद के काफी करीब महसूस करेंगे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ISRO लैंडर की ओर से खींची तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही चंद्रयान-3 मून के काफी करीब पहुंच चुका है.
स्पीड हुई कम, चांद की सतह पर कदम रखेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 चांद की सतह को फतह करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. हालांकि अब चंद्रयान-3 की गति को कम किया गया है और कम गति के साथ आने वाले दिनों में चंद्रयान मून के सर्फेस पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब होगा.
यह भी पढ़ें - Chandrayaan 3 Updates: चंद्रयान-3 से अलग हुआ लैंडर, अब चांद की सतह फतह करने की बारी
दरअसल 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है. ऐसे में विक्रम लैंडर को शुक्रवार को 4 बजे डीबूस्ट किया गया. इसके तहत यान की गति को कम करा जा रहा है क्योंकि इससे सॉफ्ट लैंडिंग में मदद मिलेगी. बता दें कि चंद्रयान-3 ने धरती के पांच चक्कर पूरे करने के बाद चांद की ग्रेविटी में एंट्री की और अब चांद की सतह पर उतरने के पहले के सभी पड़ाव भी पार कर लिए हैं. सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त इसरो और भारत दुनिया को अपना दम दिखा देंगे.
2 दिन बाद होगी एक और डिबूस्टिंग
शुक्रवार को चंद्रयान-3 की पहली डिबूस्टिंग की गई है. इसके दो दिन बाद यानी रविवार को इसकी एक और डिबूस्टिंग की जाएगी. पहली डिबूस्टिंग सफल रही है. इसरो ने इसको लेकर लिखा है कि, लैंडर मॉड्यूल का डिबूस्टिंग ऑपरेशन सक्सेस रहा. इसकी चांद से दूरी 113 किमी X 157 किमी तक कम हो गई है.
सामने आई चांद की नई तस्वीरें
उधर गुरुवार को लैंडर के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर ने मून की लेटेस्ट पिक्चर्स क्लिक की हैं. इन तस्वीरों को इसरो की ओर से आम जनता के लिए साझा भी किया गया है. इसरो का 30 सेकेंड का वीडियो है. इसमें चांद की सतह को करीब से देखा जा सकता है.
HIGHLIGHTS
- चांद के और करीब पहुंचे हम
- चंद्रयान-3 की सफल रही पहली डिबूस्टिंग
- अब दो दिन बाद एक और डिबूस्टिंग ऑपरेशन होगा
Source : News Nation Bureau