Chandrayaan-3 Live Tracking: चांद पर आज लैंड करेगा चंद्रयान-3, कैसे और कहां देखें लाइव प्रसारण? जानें सबकुछ 

Chandrayaan 3 Live Streaming : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब 24 घंटे से कम समय बचे हैं. अब दुनिया की नजरें भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 पर हैं.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Chandrayaan 3

chandrayaan 3 landing( Photo Credit : File Photo)

Chandrayaan 3 Live Streaming : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब 24 घंटे से कम समय बचे हैं. अब दुनिया की नजरें भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 पर हैं. चांद की ध्रुवीय सतह पर चंद्रयान-3 बुधवार की शाम को करीब 6.04 बजे लैंड करेगा. चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर भारतीयों में उत्साह नजर आ रहा है. आइये जानते हैं कि इसरो के मून मिशन का लाइव टेलीकास्ट कब और कहां देख सकते हैं? (Chandrayaan 3 Live Streaming)

Advertisment

यहां भी पढ़ें  : CTET Answer Key 2023: कब जारी होगी सीटेट की उत्तर कुंजी? यहां देखें सीबीएसई के लेटेस्ट अपडेट

ऐसे देखें चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग

नेशनल स्पेस एजेंसी के अनुसार, पूरी दुनिया चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग को लाइव देख सकती है. इसरो ने टाइव ट्रैकर लॉन्च किया है, जिसके जरिये आप चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसरो का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 को शाम करीब 5.27 बजे शुरू हो जाएगा. इसे अलग अलग प्लेटफॉर्म में लाइव किया जाएगा. इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट  isro.gov.in, फेसबुक पेज और यूट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा ही आप दूरदर्शन के डीडी नेशनल टीवी चैनल भी पर लाइव देख सकते हैं. (Chandrayaan 3 Live Streaming)

यहां भी पढ़ें  : केंद्रीय मंत्री शेखावत का राहुल गांधी पर पलटवार, उनकी बातों को कोई गंभीरता से लेता तो वे आज ये होते...

चंद्रमा के साउथ पोल में लैंड होगा चंद्रयान-3

चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को लैंड कराया जाएगा. भारत में लोग इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को पूजा पाठ कर रहे हैं. आप इसरो और दूरदर्शन के माध्यम से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव नजारा देख सकते हैं. इसरो अपने कैंपस में मून मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग ऑर्गनाइज करने के लिए स्कूलों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को शामिल कर रहा है. (Chandrayaan 3 Live Streaming)

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 Chandrayaan 3 landing live streaming chandrayaan 3 landing date chandrayaan 3 landing date and time Chandrayaan-3 Live Tracking
      
Advertisment