मानव अंतरिक्ष अभियान से भारत में निकलेंगी 15 हजार नौकरी: ISRO अध्यक्ष
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने बुधवार को कहा कि भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान परियोजना में करीब 15,000 नौकरियां पैदा होंगी।
बेंगलुरु:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने बुधवार को कहा कि भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान परियोजना में करीब 15,000 नौकरियां पैदा होंगी। भारत ने 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा है। इसरो प्रमुख ने एजेंसी से बातचीत में कहा, 'हमारा अनुमान है कि मानव अंतरिक्ष अभियान के तहत आने वाले कुछ वर्षो में करीब 15,000 नौकरियां पैदा होंगी।'
इसरो कई सरकारी वैज्ञानिक संस्थानों, अकादमी, उद्योग और स्टार्टअप के सहयोग से अंतरिक्ष यान से मानव को भेजने की योजना पर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें: JioPhone 2 कल से बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए फीचर्स और कीमत
अंतरिक्ष एजेंसी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री को धरती से 350-400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रहे। इसरो इस लक्ष्य को 2022 तक पूरा करना चाहता है।
सिवन ने कहा, 'मानव की अंतरिक्ष की उड़ान सिर्फ इसरो की नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय परियोजना होगी क्योंकि इसमें हम कई संस्थानों, अकामियों और उद्योग का सहयोग लेंगे।'
ये भी पढ़ें: देश में डेटा एक्सचेंज बनाने की जरूरत : आईटी मंत्रालय
भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अब तक एकमात्र भारतीय नागरिक हैं जो अंतरिक्ष में जा चुके हैं। वह कजाख सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (तत्कालीन सोवियत संघ का अंग) से दो अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले सोयुज टी-11 के क्रू का हिस्सा थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें