समुद्र में मनुष्यों की जान बचाएगा 'सारत' ऐप, INCOIS ने किया लॉन्च
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) हैदराबाद ने एक मोबाइल एप विकसित किया है जो समुद्र में लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करेगा।
highlights
- समुद्र में लोगों की जान बचाएगा सारत ऐप
- भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने लॉन्च किया ऐप
नई दिल्ली:
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) हैदराबाद ने एक मोबाइल एप विकसित किया है जो समुद्र में लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करेगा।
सारत नाम का यह टूल 64 तरह के खोए हुए चीजों का पता लगाने में मदद करेगा, जिसमें नाव, जहाज और उस पर सवार लोग भी शामिल हैं।
इस एप को राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव (एनएमएसएआर) के अध्यक्ष और भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में लांच किया। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
सारत प्रणाली का वेब वर्शन पिछले साल जारी किया गया था, जिसे भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना और तटीय सुरक्षा पुलिस के खोज अभियान में वक्त बचाने तथा उनके विभिन्न अभियानों के दौरान जिन्दगी बचाने, लोगों को घायल होने से बचाने तथा संपत्तियों की बरबादी को बचाने के लिए लांच किया गया था।
ये भी पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने गोपाल कृष्ण गांधी को बनाया उम्मीदवार
इस एप पर लोग उस जगह को चिन्हित कर सकते हैं, जहां कोई वस्तु या व्यक्ति आखिरी बार देखा गया था। इसी प्रणाली के इस्तेमाल से भारतीय तटरक्षक के साल 2015 में चेन्नई से उड़ान भरने के बाद गायब हुए डोर्नियर की खोज की गई थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कराया अमरनाथ यात्रियों पर हमला, इस्माइल है मास्टरमाइंड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें