गूगल ने डूडल के जरिए नार्वे के खोजकर्ता फ्रिटजॉफ को दी श्रद्धांजलि
गूगल ने मंगलवार को नार्वे के दिग्गज खोजकर्ता फ्रिटजॉफ नानसेन की जयंती पर उन्हें डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। नार्वे के ओस्लो में 1861 में जन्मे नानसेन 1888 में बर्फ से ढके ग्रीनलैंड पहुंचने वाले अभियान का नेतृत्व करने वाले पहले व्यक्ति बने।
नई दिल्ली:
गूगल ने मंगलवार को नार्वे के दिग्गज खोजकर्ता फ्रिटजॉफ नानसेन की जयंती पर उन्हें डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। नार्वे के ओस्लो में 1861 में जन्मे नानसेन 1888 में बर्फ से ढके ग्रीनलैंड पहुंचने वाले अभियान का नेतृत्व करने वाले पहले व्यक्ति बने।
इसके कुछ साल बाद ही नानसेन ने उत्तरी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बनने का प्रयास भी किया। गूगल ने कहा, 'हालांकि, वह अभियान असफल रहा था, लेकिन वह उस समय के किसी अन्य खोजकर्ता के मुकाबले उत्तर के अक्षांश में कहीं ज्यादा आगे तक गए थे।'
वर्ष 1914 में प्रथम विश्व युद्ध छिड़ने पर नानसेन ने घर पर शोध कार्य करने पर ध्यान केंद्रित किया।
यह भी पढ़ें: Microsoft ने माना, विंडोज फोन की हो चुकी है मौत, जानिए क्या है वजह
साल 1920 तक उनका ध्यान अंतर्राष्ट्रीय भूभागों को समझने से हटकर अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक माहौल को प्रभावति करने की ओर आकर्षित हो गया।
उन्होंने 'नानसेन' पासपोर्ट बनाया, जो एक ऐसा यात्रा दस्तावेज था जो शरणार्थियों को दूसरे देशों में आश्रय लेने और बसने की अनुमति देता था। नानसेन को 1922 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नानसेन का निधन 13 मई 1930 को हुआ।
और पढ़ेंः XIAOMI MI MIX 2 स्मार्टफोन भारत में मंगलवार को होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल