logo-image

UPSSSC PET Result 2022: पीईटी 2022 में ये अभ्यर्थी मारेंगे बाजी, देखें संभावित कटऑफ की लिस्ट

UPSSSC PET Result Update 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी 2022 (UP PET 2022) के रिजल्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है. किसी भी दिन या किसी भी पल यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के नतीजे जारी (PET Result Update 2022) हो सकते हैं.

Updated on: 25 Jan 2023, 12:20 PM

लखनऊ:

UPSSSC PET Result Update 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी 2022 (UP PET 2022) के रिजल्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है. किसी भी दिन या किसी भी पल यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के नतीजे जारी (PET Result Update 2022) हो सकते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि इस बार यूपी में निकलने वाली सरकारी नौकरियों के लिए यूपी पीईटी 2022 की कटऑफ कितनी रह सकती है? यानी कितने अंक वाले अभ्यर्थी पास माने जाएंगे.   

यह भी पढ़ें : Indian Railway: कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें प्रभावित, देखें Trains List

आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी की ओर से हर साल पीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाती है. अबतक दो बार पीईटी के एग्जाम कराए जा चुके हैं. पीईटी के स्कोर कार्ड के आधार पर ही अभ्यर्थी अगली भर्तियों में शामिल हो सकते हैं. पीईटी 2021 के स्कोर कार्ड की वैधता 8 जनवरी को समाप्त हो चुकी हैं, अब पीईटी 2022 के रिजल्ट घोषित होने के बाद ही अगली सरकारी भर्तियां निकलेंगी. ऐसे में अभ्यर्थियों का पीईटी 2022 के एग्जाम (PET Result Update 2022) में अच्छे स्कोर या अंक होना जरूरी है.  

पिछले साल की सरकारी भर्तियों में वही अभ्यर्थी बैठ पाए थे, जिनका पीईटी में अच्छा स्कोर बना था. अगर आपको पीईटी में 65 प्रतिशत से अधिक अंक मिला तो आप आसानी से सभी भर्तियों में शामिल हो सकते हैं. अगर पीईटी 2022 में आपका नंबर कम है तो आप पीईटी 2023 की तैयारी में अभी से जुटे जाए, क्योंकि पीईटी नंबर कम होने की वजह से आप यूपी की बड़ी सरकारी भर्तियों में नहीं शामिल हो पाएंगे. हालांकि, हर वर्गों की अलग-अलग कटऑफ जारी होगी. आइये हम आपको बताते हैं कि पीईटी 2022 में कितनी संभावित कटऑफ (PET Result Update 2022) रह सकती है...

जानें संभावित कटऑफ क्या रहेगी 

वर्ग संभावित कटऑफ
सामान्य वर्ग 62.96%
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग 62.96%
अन्य पिछड़ा वर्ग 62.96% 
अनुसूचित जाति 61.8% 
अनुसूचित जनजाति 44.71%  
पीडब्ल्यूडी 51.12%