War: अमेरिका या ईरान, अगर आज युद्ध हुआ तो कौन किसे मिलेगी करारी हार
विराट कोहली ने IPL 2025 में बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड, जो सालों तक रहने वाला है उन्हीं के नाम
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधायक गोपीनाथ के निधन पर जताया शोक
एप्पल के लिए मैकिन्टोश, क्विकड्रॉ और हाइपरकार्ड बनाने वाले बिल एटकिंसन के निधन पर सीईओ टिम कुक ने जताया शोक
'पीछे खड़े होकर अजीब-अजीब', सलमान खान ने सोनाली बेंद्रे के साथ की थी ऐसी हरकत, हसीना ने सालों बाद किया खुलासा
YRKKH: विद्या और कावेरी को खरीखोटी सुनाएगा कृष, अभीरा के सामने आएगी अंशुमन की असलियत
प्रिया और रिंकू की सगाई आज, हम बहुत खुश : तूफानी सरोज
इंग्लैंड में ऐतिहासिक मिश्रित दिव्यांग टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने जयपुर में प्रशिक्षण शिविर शुरू किया
मायानगरी को छोड़ क्यों गांव में बस गए नाना पाटेकर, अभिनेता ने अमिताभ बच्चन को बताई वजह

UPSSSC PET Result 2022: पीईटी रिजल्ट को लेकर Good News, इस दिन से पहले घोषित हो जाएगा परिणाम 

UPSSSC PET Result 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (PET 2022) के रिजल्ट को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. अब बस सरकार की ओर से हरी झंडी की देरी है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
UPSSSC PET

UPSSSC PET Result 2022( Photo Credit : File Photo)

UPSSSC PET Result 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (PET 2022) के रिजल्ट को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. अब बस सरकार की ओर से हरी झंडी की देरी है. पीईटी 2022 का रिजल्ट घोषित का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पीईटी 2021 के स्कोर कार्ड की वैधता 8 जनवरी को समाप्त होने वाली है. ऐसे में 8 जनवरी से पहले या इसके आसपास यूपीएसएसएसएसी को यूपी पीईटी 2022 (PET Result 2022) का रिजल्ट घोषित करना ही होगा.   

Advertisment

यह भी पढे़ं : e-cycle : पुरानी साइकिल भी बन सकती है इलेक्ट्रिक, बस थोड़ा-सा पैसा करना होगा खर्च

अगर यूपीएसएसएससी (UPSSSC) फिर से पीईटी 2021 (PET 2021) के स्कोर कार्ड की वैधता बढ़ा देता है तो तब मान सकते हैं कि पीईटी 2022 के रिजल्ट में देरी हो सकती है. हालांकि, यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की ओर से पीईटी 2021 (PET 2021) के स्कोर कार्ड की वैधता बढ़ाने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने किसी भी दिन यूपी पीईटी 2022 का रिजल्ट (PET Result 2022) घोषित हो सकता है. उम्मीदवार पीईटी 2022 का रिजल्ट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक सकते हैं. 

यह भी पढे़ं : Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, निर्माण-तोड़फोड़ के कार्यों पर लगी रोक हटी

आपको बता दें कि पिछले साल 2022 में यूपीएसएसएससी की ओर से 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में दो पालियों में पीईटी 2022 (PET 2022 Result) की परीक्षा आयोजित कराई गई थी. माना जा रहा था कि परीक्षा के 45 दिन के अंदर पीईटी 2022 का रिजल्ट घोषित हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यूपीएसएसएससी ढाई महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अबतक पीईटी 2022 का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि जनवरी में आयोग यूपी पीईटी 2022 का रिजल्ट (PET Result 2022) घोषित कर देगा. 

upsssc pet 2022 exam upsssc upsssc pet 2022 pet result 2022 UPSSSC PET 2023 upsssc pet exam upsssc pet 2022 result pet exam syllabus UPSSSC pet result 2022 UPSSSC PET Exam 2022 upsssc pet kya hai upsssc pet classes upsssc pet exam date 2022
      
Advertisment