Vastu Tips: चावल के डिब्बे में रखी ये एक चीज बदल देगी आपकी किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चमत्कारी चीजों का जिक्र है जो सोई हुई किस्मत जगा सकती हैं. ये 5 चीजें घर लाते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. लेकिन सबसे बड़ा राज तो आपकी रसोई में रखे चावल के डिब्बे में छिपा है.

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चमत्कारी चीजों का जिक्र है जो सोई हुई किस्मत जगा सकती हैं. ये 5 चीजें घर लाते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. लेकिन सबसे बड़ा राज तो आपकी रसोई में रखे चावल के डिब्बे में छिपा है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Vastu Tips (9)

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ वस्तुओं को बेहद शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इन्हें घर में सही जगह रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही आर्थिक समस्याएं भी कम होने लगती हैं. जो लोग पैसों के मामले में आगे बढ़ते हैं उनके घर में ये चीजें अक्सर मौजूद होती हैं. ये सिर्फ सजावट नहीं होतीं बल्कि धन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं. चलिए हम आपको कुछ 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो चावल के डिब्बे में छिपा है. 

Advertisment

मनी प्लांट से बढ़ेगी तरक्की

मनी प्लांट को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यह घर की हवा को भी शुद्ध करता है. वास्तु के अनुसार इसकी जगह दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे सही मानी जाती है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा या घर के बाहर लगाने से बचना चाहिए. हरी-भरी पत्तियां आर्थिक ग्रोथ का संकेत देती हैं.

बहता पानी लाता है धन का प्रवाह

वास्तु में बहते पानी को लगातार आने वाले धन से जोड़ा गया है. यही कारण है कि कई लोग घर में छोटा फव्वारा लगाते हैं. इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि पानी का बहाव घर के अंदर की ओर होना चाहिए.

लाफिंग बुद्धा और तीन टांगों वाला मेंढक

लाफिंग बुद्धा खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है. वहीं तीन टांगों वाला मेंढक धन को आकर्षित करने से जुड़ा माना जाता है. इन्हें मुख्य दरवाजे की ओर मुख करके रखें. रसोई या फर्श पर रखना अशुभ माना जाता है. ड्राइंग रूम इनके लिए सबसे सही जगह होती है.

चावल से भरा डिब्बा बनाए रखेगा बरकत

हिंदू धर्म में चावल को अन्न और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि जिन घरों में चावल का डिब्बा कभी खाली नहीं रहता, वहां धन और भोजन की कमी नहीं होती. रसोई में इसे साफ-सुथरा रखें. इसमें कुछ सिक्के और हल्दी की गांठ डालना शुभ माना जाता है.

चावल में छिपा गुप्त वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार चावल के बीच लाल कपड़े में बांधकर दो चांदी के सिक्के या एक हल्दी की गांठ रखने से रसोई में अन्नपूर्णा का वास माना जाता है. यह उपाय बरकत बनाए रखता है और फिजूलखर्ची को कम करता है.

धातु का कछुआ लाएगा स्थिरता

धातु का कछुआ वास्तु में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इसे उत्तर दिशा में पानी से भरे छोटे बर्तन में रखें. मान्यता है कि इससे धन टिकता है और धीरे-धीरे बढ़ता है. यह घर के मुखिया के जीवन और कामकाज में संतुलन भी लाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के मुताबिक इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बदल सकती है जिंदगी

Astrology vastu tips vastu tips
Advertisment