Vastu Tips: सोने की दिशा बदलते ही बदल सकती है किस्मत, जानें वास्तु शास्त्र के सही नियम और तरीका

Vastu Tips: वास्तु टिप्स के अनुसार, सोने की सही दिशा जीवन पर गहरा असर डालती है. ऐसे में चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में सिर रखकर सोना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं से बचना चाहिए.

Vastu Tips: वास्तु टिप्स के अनुसार, सोने की सही दिशा जीवन पर गहरा असर डालती है. ऐसे में चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में सिर रखकर सोना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं से बचना चाहिए.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Vastu Tips (11)

Vastu For Good Sleep (AI Image)

Vastu Tips: अक्सर लोग अपने करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे जीवन में छोटी-छोटी आदतें और वास्तु शास्त्र का गहरा संबंध होता है? वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु की दिशा और स्थान का महत्व बताया गया है. इसी में से एक जरूरी नियम है सोने की सही दिशा. गलत दिशा में सोने से न केवल हमारी नींद पर असर पड़ता है, बल्कि मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने के सही दिशा के नियम क्या है. 

Advertisment

किस दिशा की ओर सिर करके सोना सबसे शुभ? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इस दिशा में सोने से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है और अच्छी नींद आती है. इसके अलावा इससे मानसिक शांति और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, लेकिन जब हम सिर दक्षिण की ओर रखते हैं तो यह शरीर के चुंबकीय संतुलन के अनुरूप होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. 

पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोना 

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर आप दक्षिण दिशा में नहीं सो पा रहे हैं तो पूर्व दिशा की ओर भी सिर करके सो सकते हैं. यह दिशा ज्ञान, सकारात्मकता और ऊर्जा की दिशा मानी जाती है. पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से एकाग्रता बढ़ती है. पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ मिलता है. 

उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोना 

इसके अलावा उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना अशुभ माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे शरीर की ऊर्जा असंतुलित हो सकती है. इसके कारण नींद में बाधा, तनाव और बेचैनी, सिर दर्द या थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए कोशिश करें कि उत्तर दिशा की ओर सिर करके न सोएं. 

पश्चिम दिशा की ओर सोने का क्या प्रभाव? 

पश्चिम दिशा की ओर सिर रखकर सोना शुभ माना जाता है. यह न तो बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और न ही बहुत अशुभ. कुछ मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में सोने से काम में देरी, मानसिक बेचैनी जैसी स्थितियां बन सकती हैं. इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाने की सलाह दी जाती है. 

सोते समय किन बातों का रखें ध्यान? 

  • बिस्तर साफ और व्यवस्थित रखें 
  • बीम के नीचे बिस्तर न लगाएं
  • पैरों की दिशा दरवाजे की ओर न करें. 
  • सोते समय सिर के पास भारी सामान न रखें. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Maas 2026: चैत्र मास में भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें नियम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

vastu tips
Advertisment