Chaitra Maas 2026: चैत्र मास में भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें नियम

Chaitra Maas 2026: मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए. साथ ही ऐसे भी कुछ काम हैं जो इस माह में नहीं करने चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं इस माह में न किए जाने वाले कामों के बारे में.

Chaitra Maas 2026: मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए. साथ ही ऐसे भी कुछ काम हैं जो इस माह में नहीं करने चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं इस माह में न किए जाने वाले कामों के बारे में.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Chaitra Maas 2026

Chaitra Maas 2026 (AI Image)

Chaitra Maas 2026: हिंदू धर्म में चैत्र माह को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इसी महीने से नए साल की शुरुआत होती है. इस साल 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष आरंभ हो रहा है. इसी दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाएगा. चैत्र मास के साथ ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो जाती है. नवरात्रि 9 दिनों तक चलती है. इसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा.

Advertisment

इस पूरे महीने में कई बड़े धार्मिक त्योहार आते हैं. इनमें गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती प्रमुख हैं. इस वजह से यह महीना पूजा-पाठ, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत खास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए. साथ ही ऐसे भी कुछ काम हैं, जो इस माह में नहीं करने चाहिए. आइए जानते हैं इस माह में न किए जाने वाले कामों के बारे में.

क्या कहती है पौराणिक मान्यता? 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना की शुरुआत भी चैत्र माह में ही हुई थी. कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से संसार की रचना शुरू की थी. इसी वजह से इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन नए काम शुरू करने की परंपरा भी है. चैत्र मास को आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन नए काम शुरू करने की परंपरा भी है. चैत्र मास को आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है. इस दौरान पूजा, दान और ध्यान करने से विशेष फल मिलता है. 

चैत्र माह में न करें ये काम 

बाल और नाखून काटने से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह में कुछ दिनों पर विशेष सावधानी रखनी चाहिए. मंगलवार, गुरुवार और नवरात्रि के दिनों में बाल, दाढ़ी या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं.

गुस्सा और झगड़े से दूर रहें

चैत्र माह को शांति और संयम का समय माना जाता है. इस दौरान बिना वजह किसी से झगड़ा नहीं करना चाहिए. किसी को अपमानित करने वाले शब्द भी नहीं बोलने चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से किए गए शुभ कार्यों का फल कम हो जाता है.

दिन में सोने की आदत छोड़ें

इस महीने सुबह जल्दी उठना शुभ माना जाता है. कोशिश करें कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा-पाठ करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र माह में दिन के समय ज्यादा सोना अच्छा नहीं माना जाता. इससे आलस्य बढ़ता है और आध्यात्मिक साधना में बाधा आती है.

तामसिक भोजन से दूरी बनाएं

चैत्र माह में सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है. इस दौरान मांस, शराब, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. सात्विक भोजन करने से मन शांत रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा पापमोचिनी एकादशी का व्रत? नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

chaitra maas date chaitra maas
Advertisment