Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनीप्लांट बना देगा आपको कंगाल, जानें क्या है सही प्लेसमेंट

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जाएं बढ़ती हैं. मगर इस पौधे को रखने की सही दिशा होती है, जिसका ध्यान रखना आवश्यक होता है. आइए जानते हैं वास्तु के नियम.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जाएं बढ़ती हैं. मगर इस पौधे को रखने की सही दिशा होती है, जिसका ध्यान रखना आवश्यक होता है. आइए जानते हैं वास्तु के नियम.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
money plant vastu tips

money plant vastu tips Photograph: (SORA)

Vastu Tips: पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि लक को भी इनहेंस करते हैं. ये घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाते हैं. अमीरों के घर में आपको मनी प्लांट जरूर मिलेगा. वे अपने रसोई घर से लेकर ड्रॉइंग रूम में भी मनी प्लांट को स्थापित करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता और घर में मौजूद नकारात्मकताओं को दूर करता है. मगर क्या आपको पता है मनी प्लांट को गलत जगह रखने से नुकसान हो सकते हैं?

Advertisment

घर की इस दिशा में न रखें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा देव गुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह की होती है. ये दोनों ग्रह आपस में विरोधी होते हैं. इसलिए, जब कोई अपने घर की इस दिशा में मनी प्लांट को रखता है तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

इसके अलावा, घर की पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए. ये दिशाएं इस पौधे के लिए अशुभ मानी जाती है. इस स्थान पर पौधे को रखने से जातक के जीवन में खर्चे बढ़ते हैं. घर में तनाव बढ़ता है.

कहां रखें मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट का पौधा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह होते हैं और इस दिशा को भगवान गणेश की भी माना जाता है. यहां मनी प्लांट रखने से आर्थिक लाभ होते हैं और निवेश से लाभ होता है.

मनी प्लांट रखने के नियम

वास्तुनुसार, मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. घर में सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए, यदि सूख जाए तो तुरंत बदल दें. मनी प्लांट को समय से पानी देना चाहिए. इसके पत्ते लटकने नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें- Holashtak 2026: होलाष्टक किस दिन से लग रहा है? जानें सही तिथि, इस समय बिल्कुल न करें ये काम

vastu tips benefit of money plant
Advertisment