Vastu Tips: किचन से जुड़ी ये वास्तु गलतियां बन सकती हैं बीमारी की वजह, आज ही जान लें सही दिशा

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं सेहत का ख्याल रखने के लिए हमें सिर्फ खान-पान और दवाओं की नहीं बल्कि वास्तु का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं सेहत का ख्याल रखने के लिए हमें सिर्फ खान-पान और दवाओं की नहीं बल्कि वास्तु का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Vastu Kitchen Tips

Vastu Kitchen Tips

Vastu Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मजबूत इम्युनिटी बहुत जरूरी है. गलत खान-पान, तनाव और प्रदूषण से लोग जल्दी बीमार पड़ने लगे हैं. हम दवाइयां और सप्लीमेंट लेते हैं. घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. लेकिन अक्सर एक जरूरी बात भूल जाते हैं. वह है हमारे किचन की ऊर्जा.

Advertisment

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर का सबसे अहम हिस्सा है. यहीं भोजन बनता है. वही भोजन हमारे शरीर को ताकत देता है. अगर किचन में सकारात्मक ऊर्जा होगी तो उसका असर सेहत पर भी दिखेगा.

किचन की सही दिशा क्यों है जरूरी? 

टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा बताती हैं कि वास्तु के मुताबिक किचन की सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पूर्व मानी गई है. इसे अग्नि कोण कहा जाता है. इस दिशा में बना किचन शुभ माना जाता है. इससे घर में ऊर्जा बनी रहती है.अगर यह संभव न हो तो उत्तर-पश्चिम दिशा भी ठीक है. गलत दिशा में बना किचन पाचन समस्या और कमजोरी का कारण बन सकता है.

वास्तु के किचन से जुड़े नियम क्या है? 

गैस-चूल्हे की सही जगह

खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. ध्यान रखें कि गैस-चूल्हा और सिंक आमने-सामने न हों. आग और पानी का सीधा टकराव ठीक नहीं माना जाता। इससे घर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

गंदा और बिखरा किचन नकारात्मकता बढ़ाता है. जूठे बर्तन लंबे समय तक न रखें. कूड़ा जमा न होने दें. टूटे बर्तन हटाएं. साफ और सजा हुआ किचन भोजन को भी शुद्ध रखता है. इससे परिवार की सेहत बेहतर रहती है.

किचन के रंग भी करते हैं असर

बहुत गहरे रंगों से बचें. हल्का पीला, क्रीम, हल्का हरा या सफेद रंग बेहतर माने जाते हैं. ये रंग मन को शांत रखते हैं. सकारात्मक माहौल बनाते हैं.

धूप और हवा का होना जरूरी

टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा बताती हैं कि वास्तु की अनुसार, आपकी रसोई में ताजी हवा और धूप आना बेहद जरूरी है. बंद और अंधेरी जगह पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की संभावना बनी रहती है. पूजा वर्मा बताती है कि खिड़की या एग्जॉस्ट फैन किचन में जरूर लगाना चाहिए.

खाने-पान की चीजों को सही ढंग से रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अनाज और मसाले साफ डिब्बे में रखना चाहिए. अगर किचन में रखा सामान एक्सपायर्ड हो गया है तो उसे तुरंत हटा दें. साफ-सुथरे  किचन से सकारात्मकता बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की ये वास्तु गलतियां धीरे-धीरे बढ़ा सकती हैं तनाव, तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय

vastu tips in hindi vastu tips
Advertisment