Vastu Tips: घर की ये वास्तु गलतियां धीरे-धीरे बढ़ा सकती हैं तनाव, तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय

Vastu Tips: घर की कुछ आम वास्तु गलतियां तनाव और चिंता बढ़ा सकती हैं. न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा से जानते हैं किन बातों का ध्यान रखकर घर में शांति और सकारात्मकता लाई जा सकती है.

Vastu Tips: घर की कुछ आम वास्तु गलतियां तनाव और चिंता बढ़ा सकती हैं. न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा से जानते हैं किन बातों का ध्यान रखकर घर में शांति और सकारात्मकता लाई जा सकती है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Vastu Tips (10)

Vastu Tips

Vastu Tips: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव और चिंता आम हो गई है. लोग योग, ध्यान और दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार राहत नहीं मिलती. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका एक बड़ा कारण घर या ऑफिस का असंतुलित वातावरण भी हो सकता है.

Advertisment

दिशाओं की अनदेखी बनती है परेशानी

न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा के अनुसार, घर बनाते समय दिशाओं का ध्यान न रखना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. अगर उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट हो या भारी फर्नीचर रखा हो, तो मन अशांत रहता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा खाली हो या वहां हल्का सामान रखा जाए, तो असुरक्षा और तनाव बढ़ सकता है.

बेकार सामान से बढ़ती है नकारात्मकता

घर में टूटे फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने अखबार और कबाड़ जमा होना मानसिक बोझ बढ़ाता है. अव्यवस्थित घर देखने से मन भी उलझा रहता है. साफ और व्यवस्थित घर मन को सुकून देता है.

रंगों का असर सीधे मन पर

न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा कहती है कि घर में इस्तेमाल किए गए रंग भी मनोदशा को प्रभावित करते हैं. बहुत गहरे या तेज़ रंग जैसे काला या गहरा लाल बेचैनी बढ़ा सकते हैं. हल्के रंग जैसे क्रीम, हल्का नीला और हरा मन को शांत रखते हैं.

धूप और हवा की कमी 

जिन घरों में प्राकृतिक रोशनी और ताज़ी हवा नहीं पहुंचती, वहां उदासी और तनाव ज्यादा रहता है. रोज खिड़कियां खोलकर धूप और हवा आने देना मानसिक शांति के लिए जरूरी है.

बेडरूम की गलतियां बिगाड़ती हैं नींद

सोते समय सिर उत्तर दिशा की ओर होना, बिस्तर के सामने आईना लगना या कमरे में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखना नींद को प्रभावित करता है. खराब नींद सीधे तनाव को बढ़ाती है.

किचन की दिशा भी देती है मानसिक दबाव

अगर किचन में गैस चूल्हा और सिंक आमने-सामने हों या बहुत पास हों, तो घर में तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैंय गंदा और अस्त-व्यस्त किचन भी नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. 

छोटी-छोटी चीजें भी मायने रखती हैं

टूटे शीशे, टपकते नल और बंद घड़ियाँ घर में रुकावट और नकारात्मकता का संकेत मानी जाती हैंय इन्हें तुरंत ठीक कराना ज़रूरी हैय

तस्वीरें भी बदल सकती हैं मूड

घर में लगी तस्वीरें मन पर गहरा असर डालती हैंय उदास या डरावनी तस्वीरें तनाव बढ़ाती हैंय खुशहाल परिवार, प्रकृति या शांत दृश्य सकारात्मक ऊर्जा देते हैं. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: चावल के डिब्बे में रखी ये एक चीज बदल देगी आपकी किस्मत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

vastu tips
Advertisment