/newsnation/media/media_files/2026/02/01/budget-2026-2026-02-01-10-56-48.png)
Budget 2026
Union Budget 2026: आज 1 फरवरी को संसद में बजट 2026-27 कुछ ही देर में पेश होने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करेंगी. यह बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है. इसकी वजह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि ज्योतिषीय संयोग भी हैं. ज्योतिष के अनुसार, आज माघ पूर्णिमा है. इसके साथ ही शुक्र और गुरु ग्रह की शुभ स्थिति बन रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट में आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास के लिए राहत भरी घोषणाएं हो सकती हैं.
माघ पूर्णिमा पर शुरू हुआ शुभ समय
1 फरवरी की सुबह 05:52 बजे से माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो चुकी है. यह तिथि 2 फरवरी की सुबह 03:38 बजे तक रहेगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान, दान और पुण्य कर्म करना शुभ माना जाता है. वहीं, आज इसी पावन अवसर पर देश का आम बजट भी पेश किया जा रहा है. इसे एक ऐतिहासिक संयोग के रूप में देखा जा रहा है.
गुरु के उदय से विकास के संकेत
आज देवगुरु बृहस्पति का उदय भी हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, नीति और आर्थिक प्रगति का कारक माना गया है. गुरु के उदय से शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े फैसलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जाती है. जानकारों का मानना है कि इसका असर बजट की नीतियों और योजनाओं में भी देखने को मिल सकता है.
सूर्य की कृपा से मजबूत फैसलों की उम्मीद
आज बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है. रविवार सूर्य का दिन माना जाता है. सूर्य को सत्ता, प्रशासन और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के फैसले मजबूत और दूरदर्शी हो सकते हैं. इस बजट में देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ी योजनाओं की घोषणा संभव है.
आम लोगों को राहत की उम्मीद
माघ पूर्णिमा, गुरु उदय और सूर्य की शुभ स्थिति ने आज के दिन को खास बना दिया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन ग्रह योगों में पेश होने वाला बजट संतुलित और जनहितकारी हो सकता है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार टैक्स, महंगाई, रोजगार और योजनाओं को लेकर क्या बड़े ऐलान करती है.
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज माघ पूर्णिमा के मौके पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, धन संकट होगा दूर
Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us