Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज माघ पूर्णिमा के मौके पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, धन संकट होगा दूर

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: 1 फरवरी 2026 को पड़ने वाली माघ पूर्णिमा के दिन लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. अगर आप भी जीवन में सुख-समृद्धि का वास चाहते हैं, तो राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं.

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: 1 फरवरी 2026 को पड़ने वाली माघ पूर्णिमा के दिन लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. अगर आप भी जीवन में सुख-समृद्धि का वास चाहते हैं, तो राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Magh Purnima 2026 Rashifal Upay

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास साल का ग्यारहवां महीना होता है और इस मास की पूर्णिमा तिथि को विशेष महत्व प्राप्त है. हर साल कुल 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं लेकिन माघ मास की पूर्णिमा को धार्मिक नजर से सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है. साथ ही चंद्र देव की आराधना भी इस दिन काफी शुभ माना जाता है.  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार किया गया उपाय और पूजा जीवन  में सुख-समृद्धि लाती है. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में. 

Advertisment

माघी पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें उपाय 

मेष राशि 

माघ पूर्णिमा के दिन मेष राशि वाले भगवान शिव के मंगलनाथ स्वरूप का दर्शन और अभिषेक अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दिन मसूर की दाल को शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र हैं. ऐसे में माघी पूर्णिमा के दिन कंबल, सफेद मिठाई, चावल, घी, सफेद तिल और दही का दान करें. इससे आपके जीवन में आ रहे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. साख ही घर में सरसों तेल के 5 दिपक जलाएं. इससे आर्थिक संकट खत्म होगा. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुध हैं. इन लोगों को माघ पूर्णिमा के दिन हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, आंवला, हरे वस्त्र और स्टेशनरी का दान करना चाहिए. साथ ही पवित्र नदी में स्नान करना बेहद लाभकारी होगा. इसके अलावा भगवान विष्णु को खीर चढ़ाना शुभ माना जाता है. 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्रमा हैं. माघ पूर्णिमा के दिन इन जातकों को दूध, सफेद मिठाई, चांदी, चीनी, मिश्री या जल का दान करें. इससे मानसिक शांति मिलती है. साथ ही भगवान शिव को कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करें. इससे आपके घर में पैसा ही पैसा होगा. 

सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन इन जातकों को सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. साथ ही गेहूं, तांबा, गुड़, नारंगी वस्त्र, लाल फूल का दान करना चाहिए. इससे मान-सम्मान बढ़ता है. साथ ही धन-संपत्ति में वृद्धि होती है.

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: आज है माघ पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Magh Purnima 2026
Advertisment