Magh Purnima 2026: आज है माघ पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Magh Purnima 2026: आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस पावन तिथि पर चलिए हम आपको स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में बताते हैं.

Magh Purnima 2026: आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस पावन तिथि पर चलिए हम आपको स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में बताते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Magh Purnima 2026 (3)

Magh Purnima 2026

Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर महीने शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि में माघ पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को ही माघ मास की पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहा जाता है. माघी पूर्णिमा की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है. कहा गया है कि इस दिन किया गया दान और मंत्र जाप कई गुना फल प्रदान करता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में बताते हैं. 

Advertisment

माघ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 05 बजकर 52 से मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन 02 फरवरी को सुबह 03 बजकर 38 मिनट पर होगा. वहीं आज स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. 

माघ पूर्णिमा 2026 पूजा विधि 

अगर आप माघ पूर्णिमा पर व्रत कर रहे हैं तो सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर श्रद्धापूर्वक स्नान कर सकते हैं. इसके बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मंदिर में भगवना विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के साथ दीपक जलाएं, अक्षत, चंदन और तुलसी दल अर्पित करें. 

माघ पूर्णिमा 2026 महत्व 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर देवता स्वर्ग से उतकर धरती पर आते हैं और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में मनुष्य रूप धारण कर स्नान करते हैं. इसके साथ ही हिमालय में तपस्या करने  वाले अनेक ऋषि-मुनि भी अपने तपोबल से संगम तट पर पहुंचकर इस पावन तिथि पर स्नान करते हैं. इसी कारण धर्म और परंपराओं में आस्था रखने वाले लोग माघ मास की पूर्णिमा पर प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं. 

माघ पूर्णिमा उपाय 

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें इस दिन चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा चंद्रमा के उदय के बाद सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या दही दान करना लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें:  Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की रात करें इन चीजों का दान, मिलेगा कई गुना अधिक पुण्य

Magh Purnima 2026
Advertisment