Surya Rahu Yuti 2026: महाशिवरात्रि पर सूर्य-राहु की युति, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, राहु-शनि प्रभाव से मिलेगा लाभ!

Surya Rahu Yuti 2026: महाशिवरात्रि से दो दिन पहले यानी 13 जनवरी को कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होगा, जहां राहु पहले से मौजूद है. सूर्य के प्रभाव के राहु कुछ राशियों को शुभ फल दे सकता है.

Surya Rahu Yuti 2026: महाशिवरात्रि से दो दिन पहले यानी 13 जनवरी को कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होगा, जहां राहु पहले से मौजूद है. सूर्य के प्रभाव के राहु कुछ राशियों को शुभ फल दे सकता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Surya Rahu Yuti 2026

Surya Rahu Yuti 2026

Surya Rahu Yuti 2026: महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. उससे ठीक दो दिन पहले यानी 13 फरवरी को एक सबसे महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन होने वाला है. इस दिन सूर्य कुंंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान है. ऐसे में सूर्य और राहु की युति बनेगी. ज्योतिष में राहु को सबसे पाप ग्रह माना जाता है. 

Advertisment

लेकिन हर योग का असर परिस्थियों पर निर्भर करता है. इस बार यह युति शनि की राशि कुंभ में बन रही है. इसलिए शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे कुछ राशियों को राहत मिल सकती है. खासकर आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है. 

किन राशियों की बदलेगी किस्मत 

मेष राशि

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. पिछले कुछ समय से तनाव और खर्च बढ़े हुए थे. अब हालात बदल सकते हैं. सूर्य-राहु की युति से धन संबंधी मामलों में सुधार होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके अलावा प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना भी है. व्यापार में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी.

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है. मानसिक दबाव और आर्थिक असंतुलन महसूस हो रहा था. अब स्थिति बेहतर हो सकती है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनेगा। फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी. कर्ज कम करने में सफलता मिल सकती है. नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है. संपत्ति या कीमती वस्तु में निवेश के योग हैं. मन हल्का रहेगा और चिंता कम होगी.

धनु राशि

धनु राशि भी शनि की ढैय्या से प्रभावित है. लेकिन यह युति आपके लिए अवसर लेकर आ सकती है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. बचत बढ़ेगी. पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. भविष्य के लिए मजबूत योजना बनाने का समय है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. यह चरण अक्सर राहत का संकेत देता है. सूर्य-राहु की युति इसी राशि में बन रही है, इसलिए इसका असर खास रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं.

आर्थिक परेशानियां कम होंगी. इसके अलावा परिवार में पैसों को लेकर चल रही उलझन सुलझ सकती है. इस दौपान पैसों की तंगी महसूस नहीं होगी. आपके स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं. 

निष्कर्ष

महाशिवरात्रि से पहले बनने वाला सूर्य-राहु का यह योग कुछ राशियों के लिए राहत भरा समय ला सकता है. खासकर वे लोग जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं, उन्हें सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है. फिर भी किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत? जानें महादेव की पूजा से जुड़े नियम

Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri
Advertisment