Surya Grahan 2026: आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं? चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं? चलिए जानते हैं इसके बारे में.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: कल यानी 17 फरवरी 2026, मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. दुनियाभर में लोग इस सूर्य ग्रहण पर दुलर्भ खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है. यह घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं. इस दौरान जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तब उसकी छाया सूर्य पर पड़ती है. इस नजारे को देखने के लिए लोग कई तरह के जुगाड़ करते हैं जिनमें स्पेशल उपकरणों के इस्तेमाल से लेकर लाइव टेलीकॉस्ट के जरिए देखना भी शामिल है. चलिए जानते हैं कि 17 फरवरी को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा? 

Advertisment

क्या है रिंग ऑफ फायर? 

NASA के अनुसार, रिंग ऑफ फायर वह समय है जब चंद्रमा धरती से अपने सबसे दूर के पॉइंट पर या उसके पास होता है. इस दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है और ग्रह से दूर होने के कारण छोटा दिखता है. इससे यह एक बड़ी चमकदार डिस्क के ऊपर एक काली डिस्क जैसा दिखता है जिससे चंद्रमा के चारों ओर एक पतली, चमकदार रिंग बनती है जो हीरे की अंगूठी की तरह नजर आती है. इसे ही रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. 

सूर्य ग्रहण की तारीख और समय 

2026 का पहला सूर्यग्रहण कल यानी 17 फरवरी को 07 बजकर 01 मिनट पर शुरु होगा. वलयाकार ग्रहण 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा. यह सूर्य ग्रहण 12 बजकर 12 मिनट पर चरम पर होगा. इस दौरान सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा. हालांकि लगभग 02 बजकर 20 मिनट बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा. यह सूर्य ग्रहण 14 बजकर 27 मिनट पर खत्म हो जाएगा. 

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

साल का पहला सूर्य ग्रहण कल लगने जा रहा है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. भारत में दृश्यमान न होने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसलिए न तो इस दिन किसी मंदिर के कपाट बंद होंगे और न ही पूजा-पाठ पर कोई रोक-टोक रहेगी. 

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? 

कल लगने वाले सूर्य ग्रहण को कई देशों के अंतरिक्ष एजेंसियां लाइव प्रसारित करेंगी. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA इसका लाइव प्रसारण करेगा. इसे कई दूसरी वेबसाइट पर दिखाया जाएगा जिससे बड़ी संख्या में खगोल प्रेमी इस घटना को देख सकेंगे. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला है. यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अधिकांश  भागों में दिखाई देगा. दक्षिणी महासागर के आसपास के क्षेत्र में दिखाई देगा. इसके अलावा तंजानिया, जाम्बिया, साउथ अफ्रिका और जिम्बाब्वे जैसे देशों में साफ देखा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: Phalguna Amavasya 2026: कब है फाल्गुन अमावस्या? इस दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना साल भर झेलना पड़ेगा पितृ दोष

Surya Grahan
Advertisment