Sehri-Iftar Time Today: 27 फरवरी को किस समय की जाएगी सेहरी, जानें इस वक्त किया जाएगा आठवें रोजे का इफ्तार

Sehri and Iftar Timing: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं आज आठवां रोजा है. शाम को इफ्तार किया जाएगा. जबकि शुक्रवार को नौवें रोजे की सेहरी की जाएगी.

Sehri and Iftar Timing: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं आज आठवां रोजा है. शाम को इफ्तार किया जाएगा. जबकि शुक्रवार को नौवें रोजे की सेहरी की जाएगी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Roza Iftar Timing today 26  February

26 फरवरी को किस समय होगा रोजा इफ्तार Photograph: (pexels)

Sehri and Iftar Timing: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इस बार रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हुआ. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को आठवां रोजा है. कल यानी शुक्रवार को नौवां रोजा होगा. बता दें कि रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पूरे महीने रोजा रखते हैं. ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने में सच्चे मन से की गई इबादत से इंसान को रूहानी सुकून मिलता है और उसे अल्लाह की नेमत मिलती है.

Advertisment

सेहरी और इफ्तार में होता है अंतर

रमजान के पाक महीने में लोग रोजाना रोजा रखते हैं. रोजा रखने के लिए सुबह सेहरी की जाती है और शाम को इफ्तार. जिसके लिए समय तय होता है. जो हर शहर में अलग-अलग होता है. रोजे के दौरान पूरे दिन लोग कुछ नहीं खाते. यहां तक कि पानी भी नहीं पीते. सेहरी में खाना खाने के बाद रोजा शुरू होता है लेकिन शाम को इफ्तार के बाद रोजा पूरा हो जाता है उसके बाद लोग कुछ भी खा पी सकते हैं. सेहरी का समय फज्र से पहले होता है जबकि इफ्तार का समय मगरिब में होता है.

जानें क्या है फज्र और मगरिब?

बता दें कि फज्र सुबह की नमाज को कहा जाता है जबकि शाम की नमाज को मगरिब कहा जाता है. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को दिल्ली में इफ्तार का समय 6.19 बजे का है जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इफ्तार का समय 6.18 बजे का है. जबकि कल यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को दिल्ली में सेहरी का वक्त 5.30 बजे तक होगा और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5.29 बजे तक का होगा. 

जानें अन्य शहरों में 26  फरवरी को इफ्तार का समय

शहरइफ्तार का समय
दिल्लीशाम 6:19 बजे
मुंबईशाम 6:43 बजे
कोलकाताशाम 5:39 बजे
बेंगलुरुशाम 6:28 बजे
हैदराबादशाम 6:22 बजे
चेन्नईशाम 6:17 बजे
लखनऊशाम 6:05 बजे
कानपुरशाम 6:08 बजे
रांचीशाम 5:50 बजे
अहमदाबादशाम 6:41 बजे
सूरतशाम 6:42 बजे
पुणेशाम 6:39 बजे

27 फरवरी को सेहरी का समय

शहरसेहरी का समय
दिल्लीसुबह 5:30 बजे
नोएडासुबह 5:29 बजे
मुंबईसुबह 5:47 बजे
कोलकातासुबह 4:45 बजे
बेंगलुरुसुबह 5:26 बजे
हैदराबादसुबह 5:24 बजे
चेन्नईसुबह 5:15 बजे
लखनऊसुबह 5:15 बजे
कानपुरसुबह 5:17 बजे
रांचीसुबह 4:57 बजे
अहमदाबादसुबह 5:48 बजे
सूरतसुबह 5:47 बजे
पुणेसुबह 5:42 बजे

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज, वरना टूट जाएगा रोजा और नहीं मिलेगा सवाब

Ramadan
Advertisment