Planet Parade February 2026: आज की शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह, जानिए कैसे देखें

Planet Parade February 2026: आज यानी 28 फरवरी की शाम को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है. दरअसल इस दिन आपको एक साथ 6 बड़े ग्रह देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं प्लैनेट परेड जुड़ी जानकारी के बारे में.

Planet Parade February 2026: आज यानी 28 फरवरी की शाम को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है. दरअसल इस दिन आपको एक साथ 6 बड़े ग्रह देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं प्लैनेट परेड जुड़ी जानकारी के बारे में.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Planet Parade February 2026

Planet Parade February 2026

Planet Parade February 2026: आज यानी 28 फरवरी 2026, शनिवार की शाम आसमान में एक शानदार खगोलीय दृश्य बनने जा रहा है. इस दिन सूर्य ढलते ही सौरमंडल के छह प्रमुख ग्रह एक साथ नजर आएंगे. इस प्लैनेट परेड की खास बात यह है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और स्पष्ट दिखाई देगी. खुशखबरी यह भी है कि इसे देखने के लिए किसी दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होगी. आप चाहें तो इस नजारे को मोबाइल या DSLR कैमरे में कैद भी कर सकते हैं.

Advertisment

प्लैनेट परेड देखने का सही समय

ग्रहों की परेड देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद का होता है. अगर आप देखना चाहते हैं शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 08 बजे तक देख सकते हैं.  इस दौरान आसमान धीरे-धीरे अंधेरा होगा और ग्रह साफ दिखने लगेंगे. 

कौन-कौन से ग्रह आएंगे नजर

फरवरी की अंतिम शाम को आसमान में ये छह ग्रह दिखाई देंगे

  • बुध
  • शुक्र
  • शनि
  • बृहस्पति
  • यूरेनस
  • नेपच्यून

इनमें से बृहस्पति सबसे ज्यादा चमकदार नजर आएगा.

आसमान में कहां देखें ग्रहों की परेड? 

28 फरवरी की शाम ग्रहों की परेड की शुरुआत पश्चिमी क्षितिज से होगी. सूर्यास्त के बाद सबसे पहले शुक्र और बुध दिखेंगे. इनके ऊपर शनि और नेपच्यून नजर आएंगे. उनसे भी ऊपर यूरेनस दिखाई देगा. पूरी परेड में बृहस्पति सबसे ज्यादा चमकता हुआ ग्रह होगा.

ग्रहों की परेड क्या होती है? 

जब तीन या उससे ज्यादा ग्रह एक ही समय में आसमान के एक ही हिस्से में दिखाई दें, तो उसे ग्रहों की परेड कहा जाता है. भले ही ग्रह पूरी तरह सीधी लाइन में न हों, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे एक समूह की तरह नजर आते हैं. ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं, खासकर तब जब चार या उससे ज्यादा चमकीले ग्रह बिना किसी उपकरण के दिखाई दें.

छह ग्रहों की परेड ऐसे देखें

इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें  ऐसी जगह चुनें जहां आसमान साफ हो. प्रदूषण और रोशनी कम होनी चाहिए. शहर से दूर खुली जगह बेहतर रहेगी. अगर धुंध या प्रदूषण हो, तो दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नज़ारा वाकई रोमांचक होगा और हर उम्र के लोगों के लिए यादगार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Narsingh Dwadashi 2026: आज है नृसिंह द्वादशी व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Planet Parade 2026
Advertisment