logo-image

Pongal 2024 Date: 14 या 15 जनवरी, कब है पोंगल? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Pongal Kab Hai 2024: दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक पोंगल का पर्व भगवान सूर्यदेव को समर्पित है. इस बार पोंगल की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा पोंगल.

Updated on: 12 Jan 2024, 04:45 PM

नई दिल्ली:

Pongal Kab Hai 2024: हिंदू धर्म में सभी त्योहार का अपना अलग-अलग महत्व होता है और इन सभी त्योहारों को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इन्हीं में से एक दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख त्योहार पोंगल हैं. उत्तर भारत में इस पर्व को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन को उत्तर भारत में मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. यह एक दिन का पर्व होता है, लेकिन दक्षिण भारत का पर्व पोंगल पूरे 4 दिनों तक मनाया जाता है. पोंगल का पर्व भी भगवान सूर्यदेव को समर्पित है. वहीं इस बार पोंगल की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा पोंगल.      

14 या 15 जनवरी, कब है पोंगल?   ( When is Pongal 2024)

पंचांग के अनुसार दक्षिण भारत का पर्व पोंगल इस बार 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को तमिलनाडु समेत पूरे दक्षिण भारत बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वहीं मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. 

पोंगल 2024 शुभ मुहूर्त (Pongal Shubh Muhurat 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार पोंगल तिथि का आरंभ रात 8 बजकर 42 मिनट से हो रहा है.  ऐसे में 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति और पोंगल मनाई जाएगी. 

पोंगल का महत्व (Pongal 2024 Importance)
 
पोंगल के दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक की जाती है. इस दिन पूजा करने के बाद लोग अच्छी फसल के लिए भगवान सूर्यदेव से कामना करते हैं. इसके साथ ही इंद्र देवता से भी प्रार्थना करते हैं कि उनकी फसल अच्छी हो और उनके जीवन में खुशियां आएं. वहीं यह भी कहा जाता है कि इस दिन से ही तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है. पोंगल के खास मौके पर लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई भी देते हैं. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें - 

Makar Sankranti 2024 Date: 14 या 15 जनवरी, साल 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही डेट और मुहूर्त

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन कैसे करें सूर्य देव की पूजा? जानें सही नियम और तरीका

Makar Sankranti Patang Bazi: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग? श्रीराम से जुड़ी है कहानी