/newsnation/media/media_files/2026/02/24/mathura-holi-2026-2026-02-24-09-24-36.jpg)
Mathura Holi 2026
Mathura Holi 2026: आज यानी 24 फरवरी 2026 से राधा-रानी की नगरी मथुरा–वृंदावन में होली का रंगीन माहौल और भी खास हो गया है. ब्रज की परंपराओं के अनुसार, बरसाना में प्रसिद्ध लड्डू होली का आयोजन शुरू हो गया है. इस अनोखी होली में रंगों के साथ-साथ मिठास की भी बरसात होती है.
भगवान श्री कृष्ण के समय से चली आ रही होली की तमाम परंपरा को आज भी ब्रज के लोग उसी तरह निभाते हैं. इस साल होलिका दहन और रंगों की होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में अगर आप भी मथुरा या वृंदावन जाने वाले हैं तो जान लें यहां रंगों की होली कब खेली जाएगी.
भक्तों पर उछाले जाते हैं हजारों लड्डू
बरसाना की लड्डू होली हर साल होली से पहले मनाई जाती है. इसमें मंदिर परिसर में भक्तों पर हजारों लड्डू उछाले जाते हैं. भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आते हैं. राधा-रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है.
श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है.
लड्डू होली केवल उत्सव नहीं है. यह ब्रज संस्कृति की जीवंत पहचान है. मान्यता है कि भगवान कृष्ण और राधा रानी के समय से यह परंपरा चली आ रही है. इसमें प्रेम, भक्ति और आनंद का संगम दिखाई देता है.
फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया मंदिर
मथुरा और वृंदावन में भी होली की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंदिरों को फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया है. हर गली में भजन और कीर्तन की आवाजें सुनाई दे रही हैं. स्थानीय बाजारों में गुलाल, पिचकारी और पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी बढ़ गई है.
लठमार, फूल और रंगों की होली
पर्यटन विभाग के अनुसार, इस दौरान होटल और धर्मशालाएं लगभग फुल हो जाती हैं. श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन और कार्यक्रम भी तय किए गए हैं. आने वाले दिनों में लठमार होली, फूलों की होली और रंगों की होली जैसे आयोजन होंगे. कुल मिलाकर, लड्डू होली के साथ ही ब्रज में होली का रंगीन सफर शुरू हो चुका है. यह उत्सव न सिर्फ आंखों को रंग देता है, बल्कि दिल में भी भक्ति और खुशी भर देता है.
मथुरा में कब होगी रंगो वाली होली?
होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार के दिन किया जाएगा. मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया जाता है. इसके अगले दिन धुलंडी यानी रंग वाली होली मनाई जाएगी. इस दिन लोग रंगों और गुलाल के साथ होली खेलते हैं.
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: किन लोगों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए और इससे जुड़े नियम और मान्यताएं क्या हैं? जानिए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us