Maha Shivratri 2026: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज महाशिवरात्रि पर करें आरती, जीवन के सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है. इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करते हैं और 'ऊं जय शिव ओंकारा' आरती का पाठ करते हैं. यहां पढ़ें शिवजी की आरती.

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है. इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करते हैं और 'ऊं जय शिव ओंकारा' आरती का पाठ करते हैं. यहां पढ़ें शिवजी की आरती.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Maha Shivratri 2026 (3)

Maha Shivratri 2026

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पर्वों में से एक मानी जाती है. यह पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है. यह दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है. मान्यता है कि इसी दिव्य रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. महाशिवरात्रि के दिन देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. शिवालयों में विशेष पूजा होती है. रुद्राभिषेक किया जाता है. पूरी रात जागरण और भजन-कीर्तन होते हैं. भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं.

Advertisment

व्रत और साधना का महत्व

इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है. माना जाता है कि सच्चे मन से किया गया व्रत और पूजा जीवन के कष्ट दूर करती है. भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आरती करना बेहद फलदायी माना जाता है. साथ ही शिव मंत्रों का जाप भी किया जाता है.

शिवजी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti In Hindi) \

Shiv Ji Ki Aarti

शिवजी का मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारं भुजगेन्द्रहारं।
सदा वसन्तं ह्रदयाविन्दे
भवं भवानी सहितं नमामि॥

क्यों खास है महाशिवरात्रि?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात शिव भक्ति करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. मानसिक शांति मिलती है. साधना और आत्मिक उन्नति के लिए यह रात्रि बेहद शुभ मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग पर अभिषेक, बरसेगी कृपा और दूर होंगे जीवन के कष्ट

Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri
Advertisment