/newsnation/media/media_files/2026/02/15/maha-shivratri-2026-2-2026-02-15-09-42-41.jpg)
Maha Shivratri 2026
Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि को भक्ति और शक्ति का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी की शाम 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी शाम 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं. सच्चे मन से की गई पूजा भक्तों के जीवन में सुख और शांति लाती है. शिवलिंग का अभिषेक मानसिक तनाव को कम करता है और कई परेशानियों से राहत दिलाता है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शिवलिंग पर विशेष चीजों से अभिषेक करने से महादेव अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं.
महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग पर अभिषेक
दूध और गंगाजल से अभिषेक का फल
आज महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक सबसे सरल और प्रभावशाली माना गया है. गाय के कच्चे दूध में थोड़ा गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें. इससे मन को शांति मिलती है. नकारात्मक विचार कम होते हैं. अभिषेक के समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. यह उपाय घर और मन दोनों में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
शहद और घी से अभिषेक के लाभ
स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए शहद और शुद्ध घी से अभिषेक करें. शहद से अभिषेक करने से वाणी मधुर होती है. रुके हुए कार्यों में गति आने की मान्यता है. घी का अभिषेक शरीर को ऊर्जा देता है. महादेव भाव के भूखे हैं. सच्ची श्रद्धा से किया गया छोटा सा प्रयास भी बड़ा फल दे सकता है.
पंचामृत अभिषेक से सुख और शांति
पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर शामिल होते हैं. महाशिवरात्रि पर पंचामृत से अभिषेक करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है. धीरे-धीरे शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें. मन ही मन अपनी कामना कहें. अंत में शुद्ध जल से शिवलिंग को साफ करें। चंदन लगाएं और बेलपत्र चढ़ाएं.
गन्ने के रस और अन्य विशेष अभिषेक
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है. इससे समृद्धि बढ़ने की मान्यता है. यदि केवल शुद्ध जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें, तो मानसिक बाधाएं दूर होती हैं. अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार कोई भी उपाय चुन सकते हैं. सच्चे भाव से की गई पूजा अवश्य फल देती है.
यह भी पढ़ें: Maha shivratri 2026: आज है महादेव की आराधना का महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त, चार प्रहर पूजा और जलाभिषेक का सही समय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us