/newsnation/media/media_files/2026/02/10/holika-dahan-2026-2026-02-10-17-49-07.jpg)
Holika Dahan 2026
Holika Dahan 2026 : हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत पवित्र माना जाता है. इस महापर्व की शुरुआत होलाष्टक से होती है. होलाष्टक, होली से ठीक आठ दिन पहले शुरू होता है. यह समय शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. विवाह, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य इस दौरान नहीं किए जाते.
होलाष्टक 2026 कब है?
दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक लगता है. होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026 से है और समापन 3 मार्च 2026 को होगा. इन आठ दिनों में धार्मिक नजरिए से संयम रखने की सलाह दी जाती है.
होलिका दहन शुभ मुहूर्त
होलिका दहन: 3 मार्च 2026
होलिका दहन मुहूर्त: शाम 6:08 से 8:35 बजे तक
धुलंडी (रंगों की होली): 4 मार्च 2026
होलिका दहन का धार्मिक महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका अग्नि में बैठी थी. भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे. होलिका जलकर भस्म हो गई. तभी से हर साल होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है.
होलाष्टक से जुड़ी मान्यता
मान्यता है कि होलिका दहन से पहले के आठ दिन प्रह्लाद के लिए कष्टदायक थे. इसी कारण यह समय अशुभ माना जाता है. धार्मिक विश्वास के अनुसार, इन दिनों नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है. इस समय शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है. कुछ परंपराओं में नवविवाहित महिलाओं का मायके में रहना भी शुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत? जानें महादेव की पूजा से जुड़े नियम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us