/newsnation/media/media_files/2026/03/02/holika-dahan-2026-3-2026-03-02-09-19-27.jpg)
Holika Dahan 2026
Holika Dahan 2026: हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि 2026 में चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन हो रहा है कि होलिका दहन आज या कल कब मनाया जाएगा. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त को आसान भाषा में समझते हैं और जानते हैं कि आज या कल में से होलिका दहन कब होगा. साथ ही होली कब जलेगी होली जलाने की सही डेट क्या है सब कुछ जानेंगे.
आज या कल कब है होलिका दहन?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार होलिका दहन आज यानी 2 मार्च को करना सही रहेगा. होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है. इसी वजह से 2 मार्च यानी आज शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 53 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा. कल यानी 3 मार्च को होलिका दहन कपरना शुभ इसलिए नहीं होगा क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. 4 मार्च को रंग वाली होली यानी धुलंडी खेली जाएगी.
भद्रा का समय
ज्योतिष के अनुसार, फाल्गुम मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी 2 मार्च को शाम 05 बजकर 18 मिनट पर होगा जो 3 मार्च को शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. इस तरह 02 मार्च को निशाव्यापिनी पूर्णिमा प्राप्त हो रही है. हालांकि 02 मार्च को शांम 05 बजकर 18 मिनट से भद्रा लग रहा है इसलिए भद्रा पूंछ काल में रात 12 बजकर 50 मिनट से रात 02 बजकर 02 मिनट तक होलिका दहन करना शुभ माना जा रहा है.
क्या 3 मार्च को कर सकते हैं होलिका दहन?
कल यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का मध्यकाल शाम 05 बजकर 04 मिनट पर होगा और 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जो लोग आज यानी 02 मार्च को शुभ समय पर होलिका दहन नहीं कर पाएं वे सभी 03 मार्च को शाम 06 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट के करीब तक होलिका दहन कर सकते हैं.
होलिका दहन का महत्व
होलिका दहन केवल एक धार्मिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देती है. आज के दिन परिवार और समाज के साथ मिलकर होलिका दहन का त्योहार मनाएं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दें. मान्यता है कि होलिका की अग्नि से नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि के कितने फेरे लगाना होता है शुभ? शास्त्रों में जानें सही संख्या और महत्व
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us