Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति की मार्गी चाल से मार्च में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरु होगा गोल्डन टाइम

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति की मार्गी चाल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में इसका प्रभाव कई राशियों की भाग्य और धन में वृद्धि के योग बनाएगा. साथ ही रिश्तों में सुधार आएगा और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति की मार्गी चाल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में इसका प्रभाव कई राशियों की भाग्य और धन में वृद्धि के योग बनाएगा. साथ ही रिश्तों में सुधार आएगा और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Guru Margi 2026

Guru Margi 2026

Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु मार्गी होने वाले हैं. ऐसे में देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से गुरु की सीधी चाल शुरु हो जाएगी. ज्योतिषविदों ने कहा है कि मार्गी गुरु कुछ राशियों के भाग्य और धन में वृद्धि करने वाला है. जिन लोगों को अब तक लग रहा था कि किस्मत उनका साथ दे रही है उनकी ये शिकायत बहुत जल्द दूर हो जाएगी. रिश्ते पहले से बेहतर स्थिति में रहेंगे. परिवार में नई खुशियां दस्तक देंगी. चलिए जानते हैं किन राशियों को किस्मत चमकेगी. 

Advertisment

किन राशियों की चमकेगी किस्मत? 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. इसके अलावा अगर आपके पुराने निवेश में घाटा हो गया है तो इसे फायदा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए किस्मत का साथ मिलने लगेगा. गुरु की चाल आपकी राशि में धन योग बनाएगी. नौकरी और व्यापार में प्रगति के रास्ते खुलेंगे. संपत्ति से जुड़े मामले कारगर रहेंगे. 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए मार्गी गुरु नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. करियर में बदलाव के नए मौके मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा. 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए मार्गी गुरु आपके भाग्य को मजबूत बनाएगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी नई जगह काम करने का सुनहरा मौका मिलेगा. संभव है कि ये आपकी ड्रीम जॉब हो. 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए भी मार्गी गुरु अनुकूल दिख रहा है. नौकरी में उन्नति में फायदा हो सकता है. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. कर्ज और खर्च से जुड़ी समस्या दूर होने वाली है. रुके काम पूरे होंगे. खान-पान और लाइफस्टाइल में ध्यान देना होगा. 

यह भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज, वरना टूट जाएगा रोजा और नहीं मिलेगा सवाब

Guru Margi 2026
Advertisment