Falgun Month 2026: आज से शुरू हुआ फाल्गुन मास, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए के लिए करें ये खास उपाय

Falgun Month 2026: फाल्गुन माह को धार्मिक नजरिए से बेहद शुभ माना जाता है. यह महीना भगवान शिव और श्रीकृष्ण की आराधना के लिए होता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है.

Falgun Month 2026: फाल्गुन माह को धार्मिक नजरिए से बेहद शुभ माना जाता है. यह महीना भगवान शिव और श्रीकृष्ण की आराधना के लिए होता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Falgun Month 2026 (1)

Falgun Month 2026

Falgun Month 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज यानी 02 फरवरी 2026 से साल के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत हो गई है. भक्ति उमंग और रंगों का यह महीना 3 मार्च तक चलेगा. धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन का महीना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. मान्यता है कि फाल्गुन के महीने में भगवान शिव और श्री कृष्ण की विशेष पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं इस महीने का महत्व और महादेव की कृपा पाने के कुछ खास उपाय. 

Advertisment

महादेव को प्रसन्न करने के खास उपाय 

मंत्र का जाप करें 

अगर आप फाल्गुन माह के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रोज सुबह उठकर स्नान करें फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. यदि संभव हो तो जल में थोड़ा गंगाजल और काले तिल मिलाकर ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें. 

बेलपत्र और धतूरा चढ़ाए 

मान्यता है कि महादेव को बेलपत्र और धतूरा बेहद पसंद है. ऐसे में अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से कटा न हो. 

सफेद वस्तुओं का दान करें 

फाल्गुन में सफेद वस्तुओं जैसे दूध, घी या सफेद वस्त्रों का दानन करना शुभ माना जाता है. इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति मिलती है. 

चंदन का लेप 

शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों ी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 

फाल्गुन मास का महत्व 

फाल्गुन मास हिंदू वर्ष का 12वां और अंतिम महीना है इसे आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने के स्वामी चंद्रमा हैं. इस समय प्रकृति में बदलाव आता है और वसंत ऋतु का प्रभाव बढ़ने लगता है जो मन में सकारात्मकता और उत्साह भर देता है. 

यह भी पढ़ें: Falgun Month 2026: फाल्गुन मास पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Falgun Month 2026
Advertisment