/newsnation/media/media_files/2026/02/01/falgun-month-2026-2026-02-01-13-52-33.jpg)
Falgun Month 2026
Falgun Month 2026: कल यानी 2 फरवरी 2026 को फाल्गुन महीना यानी अंतिम महीने की शुरुआत हो रही है. यह महीना न केवल अपनी सुंदरता और वसंत के आगमन के लिए जाना जाता है बल्कि आध्यात्मिक जरिए से भी इसका विशेष महत्व है. फाल्गुन का समापन 3 मार्च 2026 को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु शिव जी और श्री कृष्ण की उपासना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.
फाल्गुन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि इसी माह में शिव-शक्ति के मिलन का उत्सव महाशिवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. आइए जानते हैं इस माह का महत्व, पूजा विधि और गलतियां जिनसे आपको बचना चाहिए.
फाल्गुन माह का महत्व
फाल्गुन माह को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है. इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. चंद्रमा का जन्म भी इसी माह में माना जाता है, इसलिए मानसिक शांति के लिए इस महीने में चंद्र देव की पूजा फलदायी होती है.
फाल्गुन माह में भूलकर भी न करें ये गलतियां
देर तक न सोएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह में मौसम बदलने लगता है. ऐसे में सुबह देर तक सोना स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है.
साफ-सफाई का ध्यान रखें
फाल्गुन माह में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. गंदे कपड़े पहनना या घर में गंदगी रखना दरिद्रता को आमंत्रण देता है.
नशीले पदार्थों से करें परहेज
फाल्गुन में तामसिक भोजन और नशीली चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. यह भक्ति का महीना है.
क्रोध न करें
शास्त्रों में कहा गया है कि यह दिन प्रेम का महीना है. किसी का अपमान न करें और न ही घर में झगड़ा होने दें वरना लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं.
फाल्गुन माह की पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें. यदि संभव हो तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिला लें. तांबे के लोटे में जल, रोली और फूल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें. फाल्गुन में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप या राधा-कृष्ण की पूजा करें. उन्हें अबीर-गुलाल और पीले फूल अर्पित करें. इस महीने में अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े या शुद्ध घी का दान जरूरतमंदों को करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? जानिए क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us