Vastu Tips: आज ही घर से निकाल फेंके ये 5 अशुभ चीजें, वरना घर छोड़कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी!

Vastu Tips: इस लेख के जरिए आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है और इसे आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

Vastu Tips: इस लेख के जरिए आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है और इसे आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Collage Maker 15 Sep 2023 06 55 PM 1894

Vastu Tips( Photo Credit : Social Media)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे अपनाने से घर में सुख-शांति, खुशी और सकारात्मकता आती है।  अगर इन नियमों को न माना जाए तो अपने घर में वास्तु दोष लगने के साथ-साथ कई परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि लोग अपने घरों में कुछ ऐसी चीजों को रख देते हैं जिसे रखने से घर-परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इस लेख के जरिए आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है और इसे आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। 

Advertisment

1. कांटेदार पौधे

आमतौर पर लोग अपने घरों को खूबसूरत पेड़-पौधे से सजाना पसंद करते हैं। हालांकि एक पौधा ऐसा भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं कांटेदार पौधे की। वास्तु की मानें तो अपने घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधा आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां लाता है। इसलिए अगर आपके घर में कैक्टस का पौधा है तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए।  

2. पुराने अखबार और कबाड़

कुछ लोग अपने घरों में पुराने अखबार को यह सोचकर रखते हैं कि वे किसी दिन काम आ सकते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो पुराने अखबार और कबाड़ आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है। क्योंकि इन वस्तुओं पर धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे आपके परिवार में नकारात्मक भावनाएं और कलह पैदा कर सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि घर से पुराने अखबारों और कबाड़ को हटा दें।

3. टूटा हुआ या अटका हुआ ताला

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर में टूटे हुए या फंसे हुए ताले को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु की मानें तो खराब या अटका हुआ ताला आपके जीवन में बाधा और रुकावट ला सकता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे ताले करियर में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए इन नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए खराब तालों की तुरंत बदल दें। 

4. बंद घड़ियां

वास्तु में घर में बंद घड़ियों को रखना अशुभ माना जाता है। रुकी हुई घड़ी ठहराव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके घर की सभी घड़ियां काम कर रही हैं। 

5 . देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां

ऐसा माना जाता है कि घर में देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी घर में पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। 

Disclaimer: Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 भी पढ़ें - 

Vastu Tips: क्या गुरुवार को बाल धोने से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करेंगे अगर इन मंत्रों का जाप तो चमक जाएगा भाग्य, गणपति बप्पा भी होंगे प्रसन्न

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi astrology tips Religion vastu shastra Maa Laxmi vastu tips vastu tips for house
      
Advertisment