IPL 2025 खत्म होते ही कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी वंशिका, बचपन से है दोस्ती
अपहृत नागरिकों की रिहाई में ईरानी सरकार का प्रयास 'सच्ची मित्रता की भावना' : भारतीय दूतावास
RCB Victory Parade Stampede: क्यों आरसीबी की जीत के जश्न में मचा मातम, प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद बताई वजह
RCB Victory Parade Stampede: आरसीबी की विक्ट्री परेड में सात लोगों की मौत, 20 लोग हुए घायल
नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद
देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 8 की मौत (लीड-1)
RCB Victory Parade Stampede: जश्न में भगदड़ से हुई मौत के बाद सियासी पारा भी हाई, बीजेपी ने राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Viral News : युवक ने उठाया विशालकाय अजगर, देखकर लोग रह गए दंग

Surya Gochar 2023: 17 सितंबर को ग्रहों के महाराज सूर्य करने वाले हैं गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar 2023: सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Surya Gochar 2023

Surya Gochar 2023( Photo Credit : News Nation)

Surya Gochar 2023: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। जोकि व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस महीने भी यानि 17 सितंबर दिन रविवार को सूर्य दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर को रात 1 बजकर 29 मिनट तक गोचर करते रहेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

Advertisment

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों पर सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा लाभदायक साबित होगा। अगर आप किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर इस राशि वाले छात्रों के लिए तो इनका प्रभाव और भी अच्छा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद होने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा मिल सकती है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ होने वाला है। 

3. मिथुन राशि  (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर उतार चढ़ाव रहने वाला रहेगा। इस दौरान आपको पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।  मित्रों तथा संबंधियों से मन मुटाव हो सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

4. कर्क राशि (Cancer)

सूर्य का गोचर आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। पूजा पाठ के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ भी होने वाला है। 

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। शुभ समाचार मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।  आपके अपने लोग ही नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं और षडयंत्र भी रच सकते हैं। इसलिए हर निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातक सेहत का ध्यान रखें। क्योंकि मानसिक के साथ-साथ शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लग सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों के लिए शुक्र गोचर का प्रभाव बहुत अधिक लाभकारी तो नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। शत्रुओं से सावधना रहें। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। इस गोचर के दौरान कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।  वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिहाज से आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान इस राशि वाले को मनचाही सफलता प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी जीवन में प्यार बढ़ेगा। 

11. कुंभ राशि (Aquarius)

आपको मिलाजुला फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। 

12. मीन राशि (Pisces)

धार्मिक आयोजन में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें - 

Ganesh Chaturthi 2023: 300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बनें जबरदस्त शुभ योग, इन तीन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत 

Mythological Story: भगवान शिव ने अपनी पत्नी को क्यों दिया था श्राप, माता पार्वती की पौराणिक कथा

Source : News Nation Bureau

horoscope gochar 2023 Zodiac Signs virgo transit gochar rashifal surya gochar kanya rashi
      
Advertisment