Shiv Ji Ki Aarti: सोमवार के दिन जरूर करें ये आरती, सभी मनोकामना पूरी करेंगे भोलेनाथ!

Shiv Ji Ki Aarti: सोमवार के दिन आपको शिव जी की आरती जरूर पढ़नी चाहिए. इनकी आरती करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आइए यहां पढ़िएं भगवान भोलेनाथ की पूरी आरती.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Shiv Ji Ki Aarti

Shiv Ji Ki Aarti( Photo Credit : SOCIAL MEDIA )

Shiv Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में शिव जी की पूजा के लिए सोमवार का दिन बहुत खास माना जाता है. इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर सकता है. इनकी पूजा-अराधना करने से जातकों के सभी दुखों का नाश होता है. कहा जाता है कि बिना आरती के कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. इसलिए इस दिन आपको शिव जी की आरती जरूर पढ़नी चाहिए. इनकी आरती करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आइए यहां पढ़िएं भगवान भोलेनाथ की पूरी आरती. 

Advertisment

यहां पढ़ें शिव जी की पूरी आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा । 
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

एकानन चतुरानन पंचानन राजे। 
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे। 
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी। 
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। 
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता । 
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। 
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी। 
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे । 
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 

जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा। 
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥ 

शिव जी के प्रिय मंत्र (Shiv ji Ke Mantra)

1. ॐ नमः शिवाय।

2. नमो नीलकण्ठाय।

3. ॐ पार्वतीपतये नमः।

4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र

ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें -

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार किस तरह के व्यक्ति के दोस्ती करनी चाहिए

घर का वास्तु: बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तुदोष कैसे दूर करें

Swapna Shastra : सपने में ऊंचाई से गिरते देखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है इसका मतलब

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News lord-shiva monday astro tips monday astro remedies somwar upar monday tips shiv ji ki aarti lyrics shiv ji ki aarti in hindi shivj ji ki aarti
      
Advertisment