Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान

सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Solar Eclipse 2023

Solar Eclipse 2023( Photo Credit : Social Media )

Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है. इसे शुभ इसलिए नहीं माना जाता है, क्योंकि उस समय सूर्य के ऊपर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का काफी खास महत्व है. बता दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण दिनांक 20 अप्रैल दिन गुरुवार को है. इस दिन सूर्य ग्रहण की अवधि सुबह 07:04 मिनट से लेकर दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगी. 19 साल के बाद सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि सूर्य ग्रहण के दौरान अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2023 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए है बहुत खास, बिजनेस में होगा लाभ

1. मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान लाल रंग के चीजों का दान करना चाहिए. जैसे कि मसूर की दाल, लाल कपड़े और गुड़. 

2. वृष राशि 
वृष राशि के जातकों को सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद दूध, दही, खीर, शक्कर, चावल, सफेद कपड़े और कपूर का दान करना चाहिए. 

3. मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को सूर्यग्रहण के खत्म होने के बाद हरी सब्जियांच, हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए. 

4. कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को ग्रहण खत्म होने के बाद मोती, चावल, दूध या फिर दूध से बनी मिठाई और सफेद कपड़े का दान करना चाहिएट. 

5. सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं, लाल या फिर  नारंगी कपड़े, तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए. 

6. कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को सूर्यग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं. मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं. हरी सब्जियां, मूंग की दाल का दान कर सकते हैं. 

7. तुला राशि 
तुला राशि वालों को सूर्य ग्रहण के बाद दूध, दही, खीर, शक्कर, चावल और सफेद कपड़े का दान करना चाहिए. 

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं. इसलिए इस दिन लाल रंग की चीजों का दान करें. इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी. 

9. धनु राशि 
धनु राशि वाले लोगों को पीले रंग की चीजें जैसे कि हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर और गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. 

10. मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद सरसों का तेल, काले तिल, छाता, कंघा, लोहा और नीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए. 

11. कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद शनि से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए. इसके साथ ही शनिदेव की अराधना भी करनी चाहिए. 

12. मीन राशि 
मीन राशि वालों को सूर्य ग्रहण के बाद पीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु हमेशा प्रसन्न रहते हैं. 

news nation videos Surya Grahan 2023 April solar eclipse 2023 news nation photo Surya Grahan April 2023 news nation live tv news nation live solar eclipse 2023 in india solar eclipse 2023 date and time
      
Advertisment