/newsnation/media/post_attachments/images/2024/01/25/feature-image227-1-96.jpg)
Maa Laxmi Aarti:( Photo Credit : news nation)
Maa Laxmi Aarti: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन देवी की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. इसके साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है. कहा जाता है कि अगर धन की देवी आपसे प्रसन्न हो जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है. ऐसे में अगर आप शुक्रवार के दिन ये आरती पढ़ेंगे तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. यहां पढ़ें पूरी आरती.
माता लक्ष्मी की आरती
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें -
Grahan in 2024: साल 2024 में कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण? जानें भारत में लगेगा सूतक काल
Laxmi Narayan Puja: सौभाग्य, धन और समृद्धि के लिए इस तरह करें लक्ष्मी नारायण की पूजा
Source : News Nation Bureau