Shardiya Navratri 2022 Day 6 Maa Katyayani Mantra aur Upay: मां कात्यायनी के मंत्र का ये उपाय, विवाह में आ रही परेशानी को जड़ से मिटाए 

Shardiya Navratri 2022 Day 6 Maa Katyayani Mantra aur Upay: मां कात्यायनी को युद्ध की देवी कहा जाता है. माता का स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला माना जाता है और इनको प्रिय रंग पीला है.

author-image
Apoorv Srivastava
एडिट
New Update
Maa Katyayani

Maa Katyayani( Photo Credit : social Media)

Shardiya Navratri 2022 Day 6 Maa Katyayani Mantra aur Upay: नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों में छठा रूप कात्यायनी देवी का है. आपको बता दें कि यजुर्वेद में प्रथम बार 'कात्यायनी' नाम का उल्लेख मिलता है. कहा जाता है कि देवताओं का कार्य सिद्ध करने के लिए आदि शक्ति देवी के रूप में महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट हुई थीं. मां कात्यायनी को युद्ध की देवी भी कहा जाता है. माता का स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला माना जाता है और इनको प्रिय रंग पीला है. मानते हैं कि मां की पूजा से न सिर्फ असीम बल की प्राप्ति होती है, बल्कि इनकी कृपा से विवाह में आने वाली अड़चनें भी दूर हो जाती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं मां कात्यायनी के मंत्र, स्तोत्र, कवच और उपाय के बारे में. 

Advertisment

मां कात्यायनी के मंत्र (Maa Katyayani Mantra)
बीज मंत्र 
क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।

ओम देवी कात्यायन्यै नम:। 

स्तुति मंत्र 
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायानी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ध्यान मंत्र 
वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्विनीम्॥
स्वर्णवर्णा आज्ञाचक्र स्थिताम् षष्ठम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥
पटाम्बर परिधानां स्मेरमुखी नानालङ्कार भूषिताम्।
मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रसन्नवदना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् तुगम् कुचाम्।
कमनीयां लावण्यां त्रिवलीविभूषित निम्न नाभिम्॥ 

इसे भी पढ़ें : दिवाली से पहले PF खाता धारकों की होगी चांदी, मिलेगा 50,000 रुपए बोनस!

मां कात्यायनी प्रार्थना मंत्र
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

मां कात्यायनी का स्त्रोत (Maa Katyayani Stotra)
कञ्चनाभां वराभयं पद्मधरा मुकटोज्जवलां।
स्मेरमुखी शिवपत्नी कात्यायनेसुते नमोऽस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालङ्कार भूषिताम्।
सिंहस्थिताम् पद्महस्तां कात्यायनसुते नमोऽस्तुते॥
परमानन्दमयी देवी परब्रह्म परमात्मा।
परमशक्ति, परमभक्ति, कात्यायनसुते नमोऽस्तुते॥
विश्वकर्ती, विश्वभर्ती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता।
विश्वाचिन्ता, विश्वातीता कात्यायनसुते नमोऽस्तुते॥
कां बीजा, कां जपानन्दकां बीज जप तोषिते।
कां कां बीज जपदासक्ताकां कां सन्तुता॥
कांकारहर्षिणीकां धनदाधनमासना।
कां बीज जपकारिणीकां बीज तप मानसा॥
कां कारिणी कां मन्त्रपूजिताकां बीज धारिणी।
कां कीं कूंकै क: ठ: छ: स्वाहारूपिणी॥

मां कात्यायनी के उपाय (Maa Katyayani Upay) 
विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं या कुण्डली में विवाह का योग नहीं बन रहा है तो मां कात्यायनी की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद 108 बार माता के मंत्रों का जाप करें. पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि गोपियों ने भी भगवान श्री कृष्ण से विवाह के लिए मां कात्यायनी देवी की अराधना की थी.

Source : News Nation Bureau

मांदुर्गा कन्यापूजन KanyaPujan ShardiyaNavratri2022 MaaDurga Mahashtami महानवमी उप-चुनाव-2022
      
Advertisment