logo-image

Marraige Dates 2022, Wedding Shubh Muhurts of This Year: 14 अप्रैल के बाद से बजेगा बैंड बाजा, जानें सालभर के विवाह और अन्य कार्य के शुभ मुहूर्त

14 अप्रैल से विवाह और शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. इसके बाद सितंबर तक विवाह और शुभ कार्य जारी रहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं सालभर के विवाह और अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्तों के बारे में.

Updated on: 07 Apr 2022, 11:48 AM

नई दिल्ली :

Marraige Dates 2022, Wedding Shubh Muhurts of This Year: लगभग दो महीने से चला आ रहा मलमास (Malmas) और गुरु अस्त (Guru Ast) की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी. 14 अप्रैल 2022 बृहस्पतिवार को सूर्य देव प्रातःकाल 8:42 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ शुभ कार्यों चली आ रही अशुभता दूर हो जाएगी. इसके बाद फिर से शादी, विवाह, विवाह संबंधी कार्य, गृह प्रवेश एवं नींव पूजन सहित सभी मंगल कार्य शुरू होंगे. अप्रैल से दिसंबर तक कुल 43 विवाह मुहूर्त हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं सालभर के विवाह और अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्तों के बारे में. 

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2022: आज से लेकर 17 अप्रैल तक इन राशियों के लिए ये समय है भारी, मंगल ग्रह की दृष्टि के कारण कुछ बहुत अशुभ होने की है आशंका

अप्रैल के महीने में सात विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
- 19 अप्रैल 2022- लग्न गोधूलि एवं धनु लग्न
- 20 अप्रैल विवाह लग्न मीन
- 21 अप्रैल 2022-आठ रेखाओं से युक्त उत्तम विवाह  मुहूर्त,लग्न वृश्चिक व धनु
- 22 अप्रैल 2022 -विवाह लग्न वृश्चिक, धनु और मीन
- 23 अप्रैल 2022 -विवाह लग्न वृश्चिक व धनु
- 24 अप्रैल 2022- विवाह लग्न केवल दिन का लग्न है। 14:30 बजे के बाद दोष लगेगा
- 27 अप्रैल 2022 विवाह लग्न  वृश्चिक लग्न

मई के महीने में कुल 12 शुभ वैवाहिक मुहूर्त रहेंगे
- 2 मई 2022 विवाह लग्न मकर एवं मीन
- 3 मई 2022 अक्षय तृतीया, स्वयं सिद्ध मुहूर्त,अनुसूझ विवाह मुहूर्त
- 4 मई 2022- विवाह लग्न धनु और मकर
- 9 मई 2022 विवाह लग्न गोधूलि वेला,मकर लग्न
- 10 मई 2022- विवाह विवाह लग्न गोधूलि वेला
- 12 मई 2022- विवाह लग्न धनु और मकर
- 18 मई 2022- विवाह लग्न मकर
- 20 मई 2022 गोधूलि वेला और धनु लग्न
- 21 मई 2022-अति आवश्यक होने पर ऐसी तिथि को चुनें
- 24 मई 2022- विवाह लग्न धनु लग्न
- 26 मई 2022 -गोधूलि बेला में शुभ है
- 27 मई 2022- विवाह लग्न धनु एवं मकर लग्न

जून मास में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं
- 1 जून 2022 -विवाह लग्न दिन का। 10 रेखाओं का सर्वश्रेष्ठ विवाह मुहूर्त
- 5 जून 202 - विवाह लग्न मीन लग्न
- 6 जून 2022 -विवाह लग्न धनु
- 8 जून 2022 -गोधूलि वेला व धनु और मकर लग्न, नौ रेखाओं का श्रेष्ठ मुहूर्त
- 10 जून 2022- विवाह लग्न मीन
- 11 जून 2022 -विवाह लगन धनु और मीन,चावल दान अवश्य कराएं
- 14 जून 2022 -विवाह लग्न मकर
- 17 जून 2022 -गोधूलि  वेला, धनु लग्न
- 20 जून 2022 -अति आवश्यक होने पर दान आदि के बाद विवाह करें
- 21 जून 2022- विवाह लग्न मकर
- 22 जून 2022- लग्न गोधूलि वेला मकर लग्न
- 23 जून 2022- विवाह लग्न मकर

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2022 Kanya Pujan Niyam: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन करने से पहले जान लें ये नियम, कहीं हो ना जाए अपशगुन

जुलाई मास में केवल पांच विवाह मुहूर्त हैं
- 3 जुलाई 2022- गोधूलि वेला
- 6 जुलाई 2022- विवाह लग्न मीन
- 7 जुलाई 2022 -विवाह लग्न मकर और मीन. भडरिया नवमी अनसूझ, विवाह मुहूर्त
- 9 जुलाई 2022 -केवल दिन का लग्न, कन्या लग्न
उसके पश्चात देव शयनी एकादशी अर्थात चातुर्मास लग जाएगा और विवाह आदि शुभ कार्यों का विराम लग जाएगा. चार  नवंबर 2022 को देवोत्थान एकादशी का अनसूझ विवाह मुहूर्त होगा.

नवंबर मास में केवल विवाह का एक ही मुहूर्त है और वह रहेगा 28 नवंबर 2022. 30 सितंबर 2022 से 26 नवंबर 2022 तक शुक्र ( तारा) अस्त रहेगा. इस कारण विवाह मुहूर्त का अभाव है.

दिसंबर में छह विवाह मुहूर्त हैं और एक अनसूझ विवाह मुहूर्त देवोत्थान एकादशी है
- 2 दिसंबर 2022 -विवाह लग्न गोधूलि वेला
- 3 दिसंबर 2022- विवाह लग्न  सिंह लग्न। इस दिन  वर्षा हो सकती है
- 4 दिसंबर 2022 -दिन का लग्न मीन रात्रि को सिंह व कन्या लग्न
- 7 दिसंबर 2022- कर्क लग्न सिंह लग्न
- 8 दिसंबर  2022- रात्रि सिंह व कन्या लग्न
- 9 दिसंबर 2022 -अति आवश्यक होने पर केवल दिन का लग्न